दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर ED का कसा शिकंजा, पत्नी से पूछताछ शुरू
नई दिल्ली, 18 जुलाई। आय से अधिक संपत्ति के कथित मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अब उनकी पत्नी पूनम जैन से ईडी ने पूछताछ शुरू कर दी है।

सत्येंद्र जैन वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के एक कथित मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन से पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले ईडी ने पूनम जैन को 14 जुलाई को तलब किया था।
दरअसल, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल जैन अभी न्यायिक हिरासत में ही हैं। सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने जैन और उनके साथियों से जुड़े कई ठिकानों और परिसरों पर छापेमारी की थी।
ये भी पढ़ें: शिवसेना को फिर झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने पार्टी से दिया इस्तीफा
कथित तौर पर इस छापेमारी में 4.81 करोड़ रुपये की प्रविष्टियां बरामद करने की बात सामने आई थी। जांच एजेंसी ने अप्रैल में आय से अधिक संपत्ति के मामले और दिल्ली के पूर्व मंत्री, उनकी पत्नी और अन्य द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के कथित मामलों के संबंध में जैन से जुड़ी कई संस्थाओं के स्वामित्व वाली 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।












Click it and Unblock the Notifications