Opposition Meet: ममता बनर्जी-अखिलेश यादव से आज मिलेंगे नीतीश, जानिए 5 बड़ी अपडेट

Opposition Meet: आज अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से मुलाकात करने जा रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

nitish kumar

Opposition Meet: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष लगातार अपनी रणनीति बनाने में जुटा है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष को लगातार एकजुट करने में लगे है।

इस कड़ी में वह पहले भी कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। ममता बनर्जी के साथ नीतीश सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से भी आज लखनऊ में मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए हाल ही में नीतीश ने कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकुजट करने के लिए अभियान पर काम करेंगे।

1-इससे पहले यह रिपोर्ट सामने आई थी कि नीतीश कुमार 25 अप्रैल को ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा था कि नीतीश कुमार ममता बनर्जी से उनके नबाना स्थित स्टेट सेक्रेटेरिएट में मुलाकात करेंगे।

2-नीतीश कुमार और ममता बनर्जी की यह मुलाकात व्यक्तिगत होने वाली है। माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है।

3-गौर करने वाली बात है कि इसी तरह की एक मुलाकात ममता बनर्जी ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से पिछले महीने की थी।

4-नीतीश कुमार ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। भाजपा के खिलाफ महागठबंधन को लेकर यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि देखने वाली बात यह है कि क्या सच में यह महागठबंधन बन पाता है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी खड़गे के साथ मुलाकात के दौरान मौजूद थे।

5-बिहार में महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के बीच होने वाली मीटिंग की पु्ष्टि करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार के साथ लखनऊ जा सकते हैं।

रिपोर्ट की मानें तो नीतीश कुमार ने अपनी योजना में बदलाव किया है। पहले उनकी रणनीति क्षेत्रीय नेताओं से मुलाकात की थी। लेकिन उन्होंने इसमे बदलाव किया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीष रावत से बुधवार को पटना उनकी लंबी मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद रावत ने कहा कि जब दो नेता मिलते हैं तो उनके बीच राजनीति की ही बात होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+