देश के इतिहास में पहली बार महिला सांसदों के साथ मारपीट, यह लोकतंत्र की हत्या: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 12 अगस्त। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के नेताओं ने इन तीनों ही कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला है। इस मार्च में विपक्ष के कई नेता शामिल हैं, जो बड़ी संख्या में विजय चौक की तरफ मार्च कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज हम आप लोगों (मीडिया) से बात करने के लिए आए हैं क्योंकि बतौर विपक्ष के नेता हमे हमे संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा। यह लोकतंत्र की हत्या है। गौर करने वाली बात है कि संसद के सत्र में भी इस बार कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला।राहुल गांधी ने कहा कि कल जो कुछ हुआ महिला सांसदों के साथ वह देश के इथिहास में पहली बार हुआ है। महिला सांसदों के साथ मारपीट की गई। यह लोकतंत्र की हत्या है। वहीं किसान कई महीनों से इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार लगातार इन कृषि कानूनों का बचाव कर रही है और इन्हें वापस लेने से इनकार कर रही है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Modi Government पर गंभीर आरोप- Rajya Sabha में सांसदों की हुई पिटाई | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    राहुल गांधी ने कहा कि संसद का सत्र खत्म हो गया है, लेकिन सत्र के दौरान देश की 60 फीसदी लोगों की आवाज को कुचला गया और उन्हें अपमानित किया गया। यही नहीं राज्यसभा में सांसदों को चोट पहुंचाई गई है। विपक्ष को अपनी आवाज को संसद में रहने का मौका नहीं दिया गया। कल महिला सांसदों के साथ जो हुआ वह लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसा लग रहा था कि हम लोग पाकिस्तान के बॉर्डर पर खड़े हैं।

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि केंद्र नहीं चाहता है कि संसद की कार्रवाई ठीक से चले, सरकार बिल को बिना चर्चा के पास करा रही है। कोविड टीकाकरण पर चर्चा होनी चाहिए। मौजूदा आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, कृषि कानून पर संसद में चर्चा होनी चाहिए लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है। वहीं विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पत्रा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और विपक्ष पार्टियां सड़क पर प्रदर्शन कर रही है। लोकतंत्र को शर्मिंदा किया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि ना सिर्फ वेंकैया नायडू जी रोए हैं बल्कि लोकतंत्र रोया है। विपक्ष को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरे सत्र को बर्बाद नहीं करना चाहिए और ना ही इस तरह का अराजकता फैलानी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+