Triple Talaq : राज्यसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल, बीजेपी ने सांसदों को जारी किया व्हिप

नई दिल्ली। लोकसभा से पास होने के बाद तीन तलाक बिल आज राज्यसभा में पेश होगा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है, राज्यसभा में तीन तलाक बिल को पास कराने के लिए मोदी सरकार गैर एनडीए, गैर-यूपीए पार्टियों पर निर्भर रहेगी। दरअसल राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं है, लेकिन उसे उम्मीद है कि जिस तरह से उसने राज्यसभा से बहुमत नहीं होने के बावजूद भी आरटीआई बिल पास कराया है।

राज्यसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बि

राज्यसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बि

उसी तरह अब सांसदों की गैर-हाजिरी, वॉकआउट और कुछ गैर-एनडीए एवं गैर-यूपीए दलों के सहयोग से इसबार तीन तलाक बिल भी पास करा सकती है। गौरतलब है कि आरटीआई बिल पास कराने में बीजेडी, टीआरएस और वाईएसआरसीपी जैसे दलों ने सरकार की मदद की थी लेकिन तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा को जेडीयू का साथ नहीं मिला है, ऐसे में उसके लिए राह आसान नहीं है, ऐसा सूत्र कह रहे हैं कि जेडीयू और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी तीन तलाक बिल पर वोटिंग की प्रक्रिया से दूर रहेंगी जबकि बीजद सरकार के पक्ष में वोट करेगी।

लोकसभा में 25 जुलाई को तीन तलाक बिल हुआ था पास

लोकसभा में 25 जुलाई को तीन तलाक बिल हुआ था पास

बताते चलें कि लोकसभा में 25 जुलाई को तीन तलाक को अपराध बनाने वाला बिल चर्चा कर पास कर दिया गया था, इस बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी बनाते हुए 3 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान शामिल है, कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी समेत कई विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया है और इसमें संशोधन की मांग की है।

बीजेपी के लिए मुश्किल घड़ी

बीजेपी के लिए मुश्किल घड़ी

इस बिल के मुख्य प्रावधानों में तीन तलाक यानी तलाक-ए-बिद्दत को खत्म करना, तीन तलाक को संज्ञेय अपराध मानना, पति को तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में भी इस बिल को लाई थी लेकिन राज्यसभा में बिल के अटकने के बाद उसे इस पर अध्यादेश लाना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+