राज्यसभा में बेनकाब हुआ विपक्ष, नोटबंदी पर चर्चा से भागने का आरोप
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वो जानबूझकर राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा से भाग रही है।
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर विपक्ष लगातार संसद में हंगामा कर रहा है। संसद में विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्रवाई स्थगित की जा रही है, लेकिन अब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं कि वो बहस से भाग रहा है।

प्रकाश जावेडकर ने कहा कि विपक्ष राज्यसभा में बेनकाब हो गया है। जावड़ेकर ने कहा कि विपक्ष लगातार नोटबंदी पर चर्चा से भाग रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष बेनकाब हो चुका है। उनके पास न कोई तर्क है और न कोई मुद्दा है।
उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वो बेकार में अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष किसी के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को भी मौके को समझना चाहिए और चर्चा शुरू करनी चाहिए। आपको बता दें कि नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार चर्चा के दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री की मौजूदगी की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications