केजरीवाल ने उठाए ओपिनियन पोल पर सवाल,कहा षड्यंत्र की हो जांच

ताजा स्टिंग ऑपरेशन में हुए खुलासे के बाद पता चला है कि पैसे लेकर ओपिनियन पोल के आंकड़ों के साथ खिलवाड़ किया जाता है। जिसके बाद केजरीवाल ने ओपिनियन पोल को लेकर जारी इस षड्यंत्र की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग को ओपिनियन पोल के खिलाफ एक नियामक बोर्ड बनाना चाहिए।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखित पत्र देकर ओपीनियन पोल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अपनी मांग में कांग्रेस ने कहा है कि ओपीनियन पोल की घोषणा लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे बाद जारी किये जाएं। गौरतबल है कि एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चैनल का दावा है कि सर्वे करने वाली कंपनियां पैसों के लिए नतीजों में उलटफेर करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications