Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इस राज्य में बीजेपी को होगा नुकसान? नए सर्वे में मिलीं इतनी सीटें
India Today Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं वैसे -वैसे देश में सियासी समीकरण बदलते जा रहे हैं। कल तक बीजेपी को हराने के लिए तैयार हुआ इंडिया अलायंस काफी मजबूत नजर आ रहा था, आज वही गठबंधन बिखराव की कगार पर है।

जिन दिग्गजों के दम पर महागठबंधन खड़ा हुआ था वो आज उससे अलग हो चुके हैं, ऐसे में इंडिया ब्लॉक कैसे बीजेपी के विजयी कारवां को रोक पाएगा, ये एक जटिल प्रश्न है।
हालांकि कुछ राज्यों में भाजपा अगर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है तो वहीं कुछ राज्यों में उसे विरोधियों से अच्छी चुनौती भी मिलने की उम्मीद है। जिसमें एक राज्य है झारखंड, आदिवासी बाहुल्य इस प्रांत में हाल ही में सीएम का चेहरा बदला है।
हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा...
मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा और चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं। इस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सरकार में कांग्रेस भी सहयोगी है। क्या आज अगर यहां पर लोकसभा चुनाव हों तो बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को यहां पर सीटों का नुकसान होगा? ये प्रश्न हर किसी के दिमाग में चल रहा है।
इस बात का उत्तर जानने के लिए इंडिया टूडे और सीवोटर ने मिलकर मूड ऑफउ नेशन सर्वे किया, जिसमें जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। आपको बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं।
सर्वे में एनडीए को 12 सीटें मिलीं
सर्वे में एनडीए को 12 और इंडिया गठबंधन को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं अन्य को जीरो सीट आ रही है। जो कि अलायंस के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहा है। मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
झारखंड में लोकसभा सीटें
- राजमहल,
- दुमका,
- गोड्डा,
- चतरा,
- कोडरमा,
- गिरिडीह,
- धनबाद,
- रांची,
- जमशेदपुर,
- सिंहभूमि,
- खुंटी,
- लोहरदगा,
- पलामू
- और
- हजारीबाग।
2019 झारखंड विधान सभा चुनाव परिणाम
- राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं।
- JMM ने 30 सीटें जीती
- कांग्रेस ने 16 सीटें जीती
- RJD ने 1 सीटें जीती
- बीजेपी ने 25 सीटें जीती
- झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने 3 सीटें जीती
- ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने 2 सीटें जीती
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)ने 1 सीट जीती
- निर्दलीय ने 2 सीटें जीती थी
2019 लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति
- कुल सीटें 14
- झारखंड में भाजपा-आजसू गठबंधन ने 12 पर जीत हासिल की थी।
- झामुमो और कांग्रेस ने एक-एक सीट हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications