Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या भाजपा के इस गांधी को जिताएंगे लोग? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

ABP Lok Sabha Chunav Survey 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सारे सियासी दल जुट गए हैं। भाजपा को हराने के लिए विपक्ष दल ने अपना इंडिया अलांयस खड़ा किया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा चार सौ सीटें जीतने का दावा कर रही है।

 Opinion Poll

तो वहीं खबर ऐसी भी है कि भाजपा इस बार कुछ दिग्गजों के टिकट काट सकती है, इस लिस्ट में बीजेपी के गांधी यानी की वरुण गांधी का भी नाम शामिल है।

पिछले कुछ वक्त से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने वाले वरुण गांधी के बारे में कहा जाता है कि वो भाजपा में तवज्जो ना दिए जाने से काफी आहत रहते हैं। आगामी आम चुनाव में भाजपा किसको टिकट देगी या किसको नहीं?

ABP के लिए सी वोटर ने किया सर्वे

ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आज अगर लोकसभा चुनाव होते हैं तो क्या वरुण गांधी अपनी सीट बचा पाएंगे?

इसी सवाल पर एबीपी के लिए सीवोटर ने सर्वे किया और उसने जनता की राय इस बारे में जानने की कोशिश की। आपको बता दें कि जनता ने इस सर्वे में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो वरुण गांधी पीलीभीत से फिर रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे और इस बार भी उनका जादू यहां पर चलेगा।

 Opinion Poll

पीलीभीत को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है

आपको बता दें कि पीलीभीत को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है लेकिन ये गांधी परिवार, कांग्रेस वाला नहीं बल्कि बीजेपी वाला है।

पहले यहां से वरुण की मां मेनका गांधी विजयी रही हैं और अब उनका बेटा यहां से सांसद है इसलिए यहां पर इस गांधी का हराना आसान नहीं है इसलिए भाजपा शायद ही इस सीट से वरुण को हटाना चाहेगी। फिलहाल मौजूदा वक्त में तो वरुण गांधी ही यहां पर भारी दिख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत से 6 बार सांसद रही हैं

आपको बता दें कि ABP न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया, ये सर्वे दिसंबर 2023 में सभी 543 सीटों पर किया गया है। मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत से 6 बार सांसद रही हैं, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मां-बेटे ने सीटों की अदला-बदली की।

250,000 वोटों से जीते थे वरुण गांधी

पीलीभीत से वरुण और सुलतानपुर से मेनका ने चुनाव लड़ा और विजयश्री हासिल की। वरुण इस सीट पर 250,000 वोटों से जीतकर लगातार तीसरी बार सांसद बने थे।

वरुण गांधी बहुत अच्छे कवि भी हैं

गौरतलब है कि राजनेता के अलावा वरुण गांधी बहुत अच्छे कॉलम राईटर भी हैं तो वहीं बहुत अच्छे कवि भी हैं। इन्होंने 20 साल की उम्र में 'द अदरनेस ऑफ सेल्फ' शीर्षक से अपनी कविताओं को प्रकाशित करवाया था, जो कि काफी लोकप्रिय रही थीं। अप्रैल 2015 में हार्पर कॉलिन्स ने वरुण गांधी की कविता का दूसरा हिस्सा प्रकाशित किया, जिसने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की थी, ये सबसे ज्यादा बिकने वाली Non-Fiction किताबों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+