Opinion Poll: तेलंगाना में कांग्रेस या बीआरएस या कोई और ? क्या कहता हैं सर्वे?
Telangana Opinion Poll: तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान एक चरण में होगा और 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। इस चुनाव के लिए सभी ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। क्या एक बार फिर से यहां पर केसीआर का जादू चलेगा या कुछ उलटफेर होगा इस बात को जानने के लिए एबीपी के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।

आपको बता दें कि जनता से सी-वोटर ने सवाल किया था कि - तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी? जिसके जवाब में जनता ने कहा कि तेलंगाना की 119 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 48-60 सीटें आ सकती हैं तो वहीं केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 43 से 55 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के हिस्से में 5-11 सीटें आ सकती हैं तो वहीं अन्य के खाते में भी 5-11 सीटें जा सकती हैं।
कांग्रेस को 39 फीसदी वोट हासिल हुए थे
इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 39 फीसदी, बीआरएस तो 38 फीसदी और भाजपा को 16 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक मैजिक नंबर (60) का आंकड़ा केवल कांग्रेस ही छू रही है। अगर ये नंबर चुनावी नतीजों में तब्दील हो रहे हैं तो निश्चिति तौर पर तेलंगाना में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।
क्या थी साल 2018 में स्थिति?
आपको बता दें कि 199 विधानसभा वाले तेलंगाना में बीआरएस को 88 सीटें और कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं तो वहीं आईएमआईएम ने 7, टीडीपी ने 2 और भाजपा और एआईएफबी के 1-1 सीटें जीती थीं।
तब से लेकर अब तक चार बार उपचुनाव हुए
इस राज्य में तब से लेकर अब तक में चार बार उपचुनाव हुए हैं और बीआरएस के पास 101 सीटें, एआईएमआईएम के पास 7, कांग्रेस के पास 5 और भाजपा के पाल 3 सीटें हैं, जबकि दो सीट पर निर्दलीय विधायक हैं और एक सीट खाली है। बता दें कि abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल 1 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच किया, जिसमें 90 हजार लोगों ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications