Operation Sindoor: 'चीन में बनी पाकिस्तानी मिसाइल हैं राहुल गांधी', मोदी सरकार के मंत्री का तीखा हमला!

Operation Sindoor: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चुप्पी सिर्फ़ सार्थक नहीं है, बल्कि निंदनीय भी है। उनके इस पोस्ट के बाद मोदी सरकार के मंत्री ने जोरदार निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि, राहुल गांधी चीन में बनी पाकिस्तानी मिसाइल हैं।

Operation Sindoor

राहुल गांधी ने क्या कहा?

बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारतीय सेना के द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा कि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चुप्पी सिर्फ़ सार्थक नहीं है, बल्कि निंदनीय भी है। इसलिए मैं फिर पूछता हूँ, पाकिस्तान को पहले से जानकारी कैसे थी, और इसकी वजह से भारत ने कितने विमान खोए? यह कोई चूक नहीं थी यह एक अपराध था। और देश को सच जानने का हक़ है।

राहुल ने पूछा- वायुसेना ने कितने विमान खोए

वहीं इस पहले भी राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा था कि, 'हमले की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचना देना एक गंभीर अपराध था। विदेश मंत्री (EAM) खुद सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर चुके हैं कि भारत सरकार (GOI) ने ऐसा किया।

अब दो सीधे सवाल हैं। यह आदेश किसने दिया? इस फैसले के कारण हमारी वायुसेना ने कितने विमान खोए? देश को इन सवालों के जवाब चाहिए और सच छुपाया नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान ने फेंका बम, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय

राहुल पर भड़के अमित मालवीय

वहीं राहुल गांधी के इस पोस्ट पर बीजेपी के कई नेताओं से सवाल उठाया है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ तस्वीरें शेयर की और लिखा कि, यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके समर्थकों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने अब तक प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की बेदाग़ सफलता पर बधाई नहीं दी, जो भारत की स्पष्ट सैन्य श्रेष्ठता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi ने ऑपरेशन सिंदूर पर फिर साधा निशाना, 'EAM बताएं IAF के कितने विमानों को हुआ नुकसान'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+