Operation Sindoor: कैसे बनते हैं फाइटर पायलट, क्या मिलती हैं सुविधाएं और सैलरी?
IAF fighter pilot: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला "ऑपरेशन सिंदूर" से ले लिया है। भारतीय सेना ने 6 मई को आधी रात में पाकिस्तानी और उसके कब्जे वाले कश्मीर (POK) पर एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (JeM) के आतंकी कैंपों और ठिकानों पर एयर स्ट्राइक खत्म कर डाला है।
भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमानों में सवार फाइटर पायलट ने स्कैल्प क्रूज मिसाइल और हैमर मिसाइलों से पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को टारगेट बनाकर तबाह कर डाला। एयर स्ट्राइक के बाद भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

भारतीय वायु सेना के योद्धाओं का आसमान में शौर्य देखकर हर कोई गदगद है। देश के युवा फाइटर प्लेन उड़ा कर देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर भारतीय वायुसेना में फायटर पायलट कैसे बनते हैं और कितनी सैलरी और क्या सुविधाएं मिलती हैं?
कैसे होती है वायुसेना में एंट्री?
दरअसल, भारतीय वायुसेना में शामिल होने का मौका कुछ अलग-अलग परीक्षाओं के जरिए दिया जाता है। जिसमें 12 वीं पास, स्नातक कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं।
12वीं पास के लिए एनडीए (NDA)
भारतीय वायुसेना में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट को 10+2 में गणित और फिजिक्स की पढ़ाई करना और अच्छे अंक हासिल करना आवश्यक है। स्कूल के बाद छात्रों को एनडीए प्रवेश परीक्षा के जरिए वायु सेना में शामिल होने का अवसर मिलता है। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद डिफेंस एकेडमी (NDA) के जरिए भारतीय वायुसेना में शामिल हो सकते हैं। यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही इच्छुक छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
स्नातक के लिए UPSC की CDS परीक्षा
वहीं फाइटर पायलट बनने का दूसरा मौका भारतीय वायुसेना यूपीएसी के जरिए देती है। ये UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली CDS परीक्षा है। जिसमें ग्रेजुएट छात्रों को भारतीय वायुसेना में शामिल होने और फायटर पायलट बनने का सुनहरा मौका होता है।
एएफसीएटी परीक्षा (AFCAT) के जरिए मौका
भारतीय वायुसेना में पायलट बनने का तीसरा तरीका एएफसीएटी (Air Force Common Admission Test) है। ये परीक्षा भारतीय वायुसेना साल में दो बार करवाती है और वायुसेना में भर्ती होने का मौका देती है।
NCC सी सर्टीफिकेट वाले कैंडिडेट की स्पेशल एंट्री
इसके अलावा वायुसेना में NCC सी सर्टीफिकेट वाले कैंडिडेट्स को स्पेशल एंट्री दी जाती है। जिनके पास एयर विंग सीनियर डिवीजन सी सर्टिफिकेट है उन्हें इसमें सीधे एंट्री दी जाती है। पुरुष परमानेंट कमीशन के लिए और महिलाएं शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष के साथ तीन साल का स्नातक पाठ्यक्रम या चार वर्षीय बीई/बीटेक पाठ्यक्रम पूरा करना आवश्यक है।
सेवा चयन बोर्ड (SSB) लेता ये परीक्षा
लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित परीक्षा में व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल का मूल्यांकन करने के लिए कठोर मूल्यांकन से कैंडिडेटस को गुजरना पड़ता है।
मेडिकल चेकअप
एसएसबी परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स का मेडिकल चेकअप होता है। जिसमें खासकर लड़ाकू पायलटों जैसी भूमिकाओं के लिए आवश्यक कठोर शारीरिक फिटनेस मानकों से गुजरना पड़ता है।
पीएबीटी टेस्ट
इसके बाद पायलट एप्टीट्यूड बैटरी टेस्ट (पीएबीटी) के माध्यम से उनकी उड़ान योग्यता की जांच की जाती है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उड़ान की चुनौतियों को संभालने के लिए पायलट की क्षमता का आंकलन होता है जो उनकी संभावित भविष्य की जिम्मेदारियों का एक अभिन्न अंग है। भारत की एयर स्ट्राइक से खौफ में आया PAK, आधी रात को पाकिस्तान ने कर डाले ये बड़े बदलाव
फाइटर पायलट को मिलती है कितनी सैलरी?
वायुसेना का लड़ाकू पायलट बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारियों से भरा हुआ काम है, लेकिन इसमें सम्मानजनक वेतन, भत्ते और प्रतिष्ठा सहित कई मैडल भी मिलते हैं। शुरुआत में, एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर की प्रारंभिक सैलरी प्रतिमाह 56, 100 (7वें वेतन आयोग के अनुसार) होती है। फाइटर पायलट का अनुभव और रैंक (स्क्वाड्रन लीडर, विंग कमांडर, ग्रुप कैप्टन) बढ़ने पर सैलरी भी बढ़ती है।
फाइटर पायलट को क्या मिलती हैं सुविधाएं?
फाइटर पायलट को सैलरी के साथ, कई भत्ते मिलते हैं, जिससे उनका कुल पैकेज बढ़ जाता है। इस वित्तीय मुआवजे के साथ-साथ यात्रा भत्ते, राशन, चिकित्सा सुविधाएं, आवास और बच्चों के लिए शैक्षिक सहायता जैसे लाभ भी मिलते हैं।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications