Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तानी फैला रहे फर्जी खबरें, राफेल-MiG को गिराने का दावा निकला झूठा
Fact Check Operation Sindoor: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पूरा पाकिस्तान खौफजदा है। 7 मई 2025 को भारत की ओर से की गई एयरस्टाइक के बाद पाकिस्तानी झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल व MIG को मार गिराने के दावे कर रहे हैं। फैक्ट चेक में दावा फेक निकला है। वायरल वीडियो पुराने हैं।
दरअसल, भारतीय सेनाओं ने संयुक्त ऑपरेशन में मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे POK और पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें लगभग 90 आतंकी मारे गए। 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला करके 25 भारतीय व एक नेपाल के पर्यटक को मार दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर Sohail Tariq नाम की आईडी से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि I have double checked One indian fighter jet is down!!! May be Rafael!!! यह पोस्ट 7 मई 2025 को 2 बजकर 34 मिनट पर की गई है।

वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने गूगल लेंस व कीवर्ड से सर्च किया तो DNA की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें पाकिस्तान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद शेयर की जा रही तस्वीर मिली, जो राजस्थान के बाड़मेर भारतीय वायुसेना के MiG 29 के क्रैश होने की है। खबर 29 सितंबर 2024 को प्रकाशित हुई थी। ऐसे में साफ होता है कि पाकिस्तानी मीडिया ने पुराने विमान क्रैश की वीडियो को राफेल बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।

मिग-21 नहीं मार गिराया, विमान क्रैश हुआ था
इसी तरह से पाकिस्तानी दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने भटिंडा और अखनूर में मिग-21 विमान गिराए गए हैं। लेकिन यह दावा भी झूठा है। मिग विमान के नाम से वायरल करवाया जा रहा वीडियो 21 मई 2021 का निकला। उस समय पंजाब के मोगा जिले में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें एक पायलट की मौत भी हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Fact Check: Lt Gen DS Rana की पदोन्नति को पद से हटाना बता रहे, यूं पकड़ा गया पाक मीडिया का सबसे बड़ा झूठ












Click it and Unblock the Notifications