प्रेस कॉन्फ्रेंस से घर तक गर्व की लहर, कर्नल सोफिया कुरैशी बनीं देश की शान! जानिए माता-पिता ने क्या कहा?
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का भारत ने जोरदार तरीके से जवाब दिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं इस पूरे कार्रवाई की जानकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने अन्य अधिकारियों के साथ दी।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने जब से प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उसके बाद से ही पूरे देश में उनकी चर्चा खूब हो रही है।गुजरात के वडोदरा में रहने वाले उनके परिवार के लोगों ने अपनी बेटी की इस चर्चा पर खुशी जाहिर की है।

अब हमारी बेटी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है
अपनी बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी की पूरे देश में हो रहे तारीफ से पिता मोहम्मद कुरैशी बेहद भावुक दिखें।
उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भावुक होकर बोले,'हमारी बेटी ने देश के लिए जो किया है, उस पर हमें गर्व है। पाकिस्तान को उसका सबक मिल गया। मेरे दादा, मेरे पिता और मैं हम सभी फौजी थे। अब हमारी बेटी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।'
ये भी पढ़ें 'भारत की स्ट्राइक पूरी तरह सही', Operation Sindoor के मुरीद हुए ऋषि सुनक, जानिए उन्होंने और क्या कहा?
आज उसने अपना वादा निभा दिया- सोफिया की मां
वहीं उनकी माँ हलीमा कुरैशी ने कहा, 'आज उन सभी बहनों और माताओं के सिंदूर का बदला लिया गया है जिनकी मांग आतंकवाद ने उजाड़ दी थी। सोफिया बचपन से ही कहती थी बड़ी होकर सेना में जाऊंगी और आज उसने अपना वादा निभा दिया।'
'वो मेरी प्रेरणा है'
भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने गर्व से कहा, 'वो मेरी प्रेरणा है। हम सालों से बदले की भावना लेकर जी रहे थे, लेकिन ऐसा जवाब और वो भी अपनी बहन के हाथों - इसकी कल्पना भी नहीं की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसे देखकर सीना चौड़ा हो गया।'
ये भी पढ़ें Operation Sindoor: क्या हैं एयर स्ट्राइक के नियम? रक्षा मंत्री ने क्यों कहा -'हमने अधिकारों का पालन किया'












Click it and Unblock the Notifications