Operation Sindoor: क्या हैं एयर स्ट्राइक के नियम? रक्षा मंत्री ने क्यों कहा -'हमने अधिकारों का पालन किया'
Operation Sindoor: आज भारत ने पाकिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक करके एक बार फिर से पड़ोसी मुल्क को उसकी औकात दिखाई है। इंडिया ने पहलगाम अटैक का बदला 'ऑप्रेशन सिंदूर' के जरिए लिया है। जिस वक्त पूरी दुनिया गहरी नींद में अपने-अपने घरों में सो रही थी, उस वक्त भारत के जवान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों का सफाया कर रहे थे।
आपको बता दें कि इस एक्शन के बाद भारतीय सेना ने प्रेसवार्ता करके एयर स्ट्राइक कैसे और क्यों हुई, इसके बारे में दुनिया को बताया। पीसी में कहा गया कि 'भारत ने केवल पाकिस्तान में पोषित हो रहे आतंकी हमलों को निशााना बनाया है, किसी भी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया है, हमने जो भी किया वो अधिकार क्षेत्र के तहत किया है।'

तो वहीं इसके बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया और आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट कर दिया। इस बार भी उन्होंने पहले की तरह ही मुंहतोड़ जवाब दिया है।'
'भारत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया'
'अपनी धरती पर हुए हमले का जवाब देने के लिए भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया। हमारी कार्रवाई पूरी तरह से सोच-समझकर और सटीक तरीके से की गई। आतंकवादियों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से यह कार्रवाई केवल उनके शिविरों और बुनियादी ढांचे तक ही सीमित थी। मैं एक बार फिर हमारे सशस्त्र बलों की वीरता के आगे नतमस्तक हूं।'
क्या एयर स्ट्राइक के भी नियम हैं?
भारतीय सेना के बाद रक्षा मंत्री ने भी अधिकार क्षेत्र की बात की है, ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या एयर स्ट्राइक के भी नियम हैं? क्या सर्जिकल स्ट्राइक इससे अलग होती है? क्या सेना के आक्रमण करने के भी कुछ कानून हैं? अगर आप भी इन सारे सवालों से दो-चार हो रहे हैं तो चलिए आपको इसका जवाब देते हैं?
'हां, सैन्य हमले के भी नियम होते हैं'
जब भी किसी भी देश के बार्डर पर तनाव बढ़ता है तो अपने देश की सुरक्षा के लिए हर देश की सेना कुछ रणनीतियां अपनाती हैं। इन रणनीतियों में से एक है 'एयर स्ट्राइक' और दूसरी है 'सर्जिकल स्ट्राइक'।
एयर स्ट्राइक
इसे हवाई हमला है, जब दुश्मन के इलाकों पर वायुसेना द्वारा अटैक किए जाते हैं, तो इसे एयर स्ट्राइक कहा जाता है। इस ऑप्रेशन में सेना अक्सर फाइटर जेट्स या ड्रोन या मिसाइल का प्रयोग करती हैं। इसका उद्देश्य दुश्मन के सैन्य अड्डों, हथियारों के गोदाम, या आतंकी ठिकानों को तबाह करना होता है। जैसे कि साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की थी।
सर्जिकल स्ट्राइक क्या है?
जब सेना के विशेष प्रशिक्षित कमांडो दुश्मन की सीमा में घुसकर विशेष लक्ष्य को नष्ट कर वापिस सुरक्षित लौट आते हैं, तो इसे सर्जिकल स्ट्राइक नाम दिया जाता है। जैसे कि साल 2016 में उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
सेना के हमला करने के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय नियम क्या हैं?
- अनुच्छेद 51 के मुताबिक कोई भी देश आत्मरक्षा में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
- हमले केवल सैन्य लक्ष्यों पर ही किए जाने चाहिए, न कि नागरिकों पर।
- हवाई हमलों का इस्तेमाल केवल तभी किया जाना चाहिए जब वैध सैन्य उद्देश्य को प्राप्त करना जरूरी हो।
- बिना सुरक्षा वाले कस्बों, गांवों, आवासों या इमारतों पर हमले प्रतिबंधित हैं।
- अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून (IHL) के मुताबिक युद्ध के समय नागरिकों की सुरक्षा सबसे अहम है।












Click it and Unblock the Notifications