'भारत की स्ट्राइक पूरी तरह सही', Operation Sindoor के मुरीद हुए ऋषि सुनक, जानिए उन्होंने और क्या कहा?
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का भारत ने अब जोरदार जवाब दिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वहीं भारत के इस कार्रवाई के बाद ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक(Rishi Sunak) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जो कहा है उसे पाकिस्तान को मिर्ची लगने वाली है।

ऋषि सुनक ने क्या कहा है?
दरअसल, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी बीच ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, कोई भी राष्ट्र यह स्वीकार नहीं कर सकता कि उसकी धरती पर आतंकवादी हमले उस जमीन से हों जो किसी दूसरे देश के नियंत्रण में हो। भारत का आतंकवादी ठिकानों पर हमला करना पूरी तरह न्यायसंगत है। आतंकवादियों को सजा से छूट नहीं मिल सकती।
No nation should have to accept terrorist attacks being launched against it from land controlled by another country.
— Rishi Sunak (@RishiSunak) May 7, 2025
India is justified in striking terrorist infrastructure. There can be no impunity for terrorists.
अज़रबैजान ने फिर दोहराया पाकिस्तान प्रेम
अज़रबैजान गणराज्य ने भारत गणराज्य और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की है। अज़रबैजान ने अपना एजेंडा चलाते हुए लिखा कि,'हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान पर हुए सैन्य हमलों की निंदा करते हैं, जिनमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं।
पाकिस्तान की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, हम निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम सभी पक्षों से संयम बरतने और इस संघर्ष को कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने की अपील करते हैं।'
ये भी पढें Operation Sindoor: वो 10 भारतीय शहर, जिनको टारगेट बना सकता है पाकिस्तान, समझें इनका रणनीतिक महत्व
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने क्या कहा?
वहीं भारत की इस बड़ी कार्रवाई पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'यह शर्मनाक है। हमने ओवल के दरवाज़े से अंदर जाते वक्त इसके बारे में सुना। मुझे लगता है कि लोगों को अतीत के आधार पर पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा।'
ये भी पढ़ें Operation Sindoor FAQ: 10 प्वाइंट्स में समझिए पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' की सारी बातें












Click it and Unblock the Notifications