'ऑपरेशन संकटमोचन': सूडान से दिल्ली पहुंचे 156 भारतीय, सुषमा ने कहा 'वंदे मातरम'

नयी दिल्ली। दक्षिण सूडान के गृहयुद्ध में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुरु की गई 'ऑपरेशन संकटमोचन' का पहला पड़ाव आज खत्म हो गया है। सूडान से एयरलिफ्ट कर 156 लोगों को आज सुरक्षित भारत लाया गया। सुबह 4.30 बजे दक्षिण सूडान से 143 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट त्रिवेंद्रम पहुंची। वहीं दूसरी फ्लाइट 11 बजे तक दिल्ली पहुंची।

indian air force

भारत लाएं गए 143 नागरिकों में दो नेपाली नागरिक भी शामिल है। ऑपरेशन संकटमोचन की कमान संभाल रहे जनरल वीके सिंह ने बताया कि 156 लोगों को वहां से निकाला गया है जिनमें से दो नेपाल के नागरिक हैं। जुबा में 550 से अधिक भारतीय हैं और 150 भारतीय उन जगहों पर हैं जहां तेल के कुएं स्थित हैं।

 'ऑपरेशन संकटमोचन': सूडान से दिल्ली पहुंचे 156 भारतीय

'ऑपरेशन संकटमोचन': सूडान से दिल्ली पहुंचे 156 भारतीय

-
-
-
-
-
-
-

वीके सिंह के मुताबिक करीब 30 से 40 लोगों ने उस समय अपना टिकट आरक्षित करा लिया था जब वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हुई थीं। जिन लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है उनमें 9 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

आपको बता दें कि दक्षिण सूडान के जूबा शहर के कई हिस्सों में पूर्व विद्रोही और सैनिकों के बीच भारी संघर्ष जारी है। यहां करीब 600 भारतीय हैं, जिसमें से 450 जूबा में और करीब 150 राजधानी के बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+