Operation Ajay: इजरायल से 197 भारतीय लोगों को लेकर तीसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली, केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत
Operation Ajay: ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से 197 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी फ्लाइट दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गई। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सभी भारतीय नागरिकों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि मैं पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय को धन्यवाद और बधाई देता हूं। पीएम मोदी देश के नागरिकों के लिए समर्पित हैं और भारतीय नागरिकों को इजराइल से सुरक्षित यहां लाया जा रहा है। लौटने के बाद वे अपने देश के लिए खुश हैं।

स्वदेश आते ही भारतीय नागरिकों के चेहरे खिल गए। उन्होंने चेहरे पर काफी खुशी थी। ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा कि यह बहुत प्रभावशाली है और भारत सरकार हमारे लिए बहुत अच्छा कर रही है। इजराइल से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा कि हम भारत सरकार के आभारी हैं। हमें वहां डर लग रहा था, हम ऑपरेशन अजय के लिए सरकार के आभारी हैं।
दिल्ली पहुंचते ही भारतीय नागरिकों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इजराइल से लौटे भारतीय नागरिक ललित ने कहा कि यह पहल अच्छी है। मैं वहां फंस गया था। मैंने फ्लानट बुक की थी, लेकिन मेरी छह उड़ानें रद्द हो गईं। मेरे घर का पट्टा भी समाप्त हो गया था। मेरी बेटी और पत्नी मेरे साथ थीं। मैं भारतीय दूतावास और भारत सरकार का आभारी हूं।
इजराइल से लौटीं प्रीति शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत सरकार की बहुत अच्छी पहल है। और मैं इस पहल के लिए हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद देना चाहूंगी। मुझे लगता है कि भारत उन पहले देशों में से है जो निकाला गया। मुझे लगता है कि हमारे परिवार बहुत खुश हैं और वे बहुत अधिक आभारी होंगे।
यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर सका', भारत की जीत पर इजरायल के राजदूत ने जाहिर की खुशी












Click it and Unblock the Notifications