कर्नाटक के इस स्‍कूल में बना है खुले में शौचालय, साड़ी से बनाई गई है दीवार

कर्नाटक के एक गांव में बने सरकारी स्‍कूल में बच्चियों के लिए खुले में शौचालय की व्‍यवस्‍था की गई है और इस खुले शौचालय की आड़ करने के लिए साड़ी से कवर किया गया है।

school

मोदी सरकार में स्‍वच्‍छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण करवाया गया। वहीं कर्नाटक जहां भाजपा की सरकार है वहां पर एक सरकारी स्‍कूल की दंग कर देने वाली तस्‍वीर सामने आई है। यहां लड़कियों और लड़कों के लिए खुले में एक अस्‍थायी शौचालय बनाया गया है। खुले में बने इस शौचालय की दीवार साड़ी से बनाई गई है। एक कोने से दूसरे कोने तक बंधी हुई साड़ी बच्चों के "खुले शौचालय" के लिए एक दीवार का काम करती है।

ये स्‍कूल कर्नाटक के शिवमोग्गा जिला मुख्यालय से लगभग 140 किलोमीटर दूर शहर सागर से 60 किलोमीटर दूर बरुवे गांव में एलिगे नामक एक गांव में है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस ग्रामीण स्‍कूल में शौचालय नहीं है, शौचालय है लेकिन वो जर्जर पड़ा हुआ है। इसलिए स्थानीय अधिकारियों ने स्‍कूल में बच्‍चों के टॉयलेट जाने के लिए खुले में शौचालय की अस्थायी व्यवस्था की है। जिसे आड़ करने के लिए साड़ी बांध दी गई है।

school

सात लड़कियों और छह लड़के इसी खुले में बने टॉयलेट में जाने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं पानी के लिए बच्‍चों के पास एक खुला टैंक, एक बाल्टी और एक मग है। ये सब खुले मैदान में रखा है। बच्चियां जब स्कूल आती हैं तो साड़ी की दीवार से कवर खुले में बने शौचालय को प्रयोग करने को मजबूर हैं।

तस्वीरों के वायरल होने के बाद, शिवमोग्गा के लोक निर्देश के उप निदेशक, परमेश्वरप्पा ने कहा "स्कूल में सुविधाएं प्रदान की जाएंगी" जब जिला अधिकारी स्कूल की स्थिति पर एक रिपोर्ट दर्ज करेंगे। उन्‍होंने कहा स्कूल के अधिकारियों ने बच्चों को "खुले शौचालय" का उपयोग करने के लिए कहा है क्योंकि क्षतिग्रस्त इमारत की वर्षों से मरम्मत नहीं की गई है। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के समक्ष उठाया गया, लेकिन चीजें नहीं बदली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+