Vaccine की कीमत पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सफाई, 'निजी अस्पतालों को देंगे सीमित मात्रा'

नई दिल्ली, अप्रैल 24। भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन के दामों को लेकर अपनी सफाई दी है। एसआईआई ने कहा है कि वैक्सीन की केवल सीमित मात्रा ही निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति डोज में दी जाएगी। कंपनी ने कहा है कि 600 रुपये में बेचे जाने के बाद भी वैक्सीन की कीमत कोविड-19 और दूसरी जानलेवा खतरनाक बीमारियों के इलाज की तुलना में बहुत कम है।

Adar Poonawalla

Recommended Video

    Modi government 150 में ही खरीदेगी Vaccine, राज्यों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क | वनइंडिया हिंदी

    कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि भारत समेत दुनिया भर में हो रहे टीकाकरण अभियान में सरकारें वैक्सीन को बहुत कम कीमत पर खरीद रही हैं। इसमें आगे कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और भारत में वैक्सीन की तुलना गलत है। कहा गया है कि शुरुआत में वैक्सीन की कीमत वैश्विक स्तर पर बड़ी कम संख्या में रखी गई थी क्योंकि बहुत सारे देशों ने वैक्सीन निर्माण के लिए एडवांस फंडिंग का जोखिम लिया था।

    बयान में वर्तमान स्थिति बहुत भयानक बताते हुए कहा गया है कि एसआईआई वैक्सीन की केवल एक सीमित मात्रा ही निजी अस्पतालों को 600 रुपये में दी जाएगी।

    सीरम इंस्टीट्यूट ने दूसरी वैक्सीन को अनुमति देने का समर्थन भी किया है। इसमें कहा गया है कि लोगों के स्वास्थ्य के हित में ये जरूरी है कि दुनिया में बनी दूसरी वैक्सीन के लिए भी बाजार को खोला जाए। इससे देश में चल रहे टीकाकरण प्रोग्राम में तेजी लाई जा सकेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+