Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025: E-स्पोर्ट्स पर क्या होगा असर? PM मोदी को लिखा गया पत्र, 5 बड़े पॉइंट्स में हर डिटेल

Online Gaming Bill 2025: भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने नया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेश है, जिसे लोकसभा से मंजूरी भी मिल गई है। इस बिल का सीधा असर देश के करोड़ों ऑनलाइन गेमर्स पर पड़ने वाला है। सरकार ने साफ कर दिया है कि वह कुछ गेम्स को बढ़ावा देगी, वहीं कुछ गेम्स पर पूरी तरह रोक लगाने की तैयारी है। अब बड़ा सवाल है - BGMI, Free Fire, Call of Duty, GTA जैसे पॉपुलर गेम्स और रम्मी, फैंटेसी क्रिकेट जैसे मनी गेम्स में से किसका भविष्य सुरक्षित रहेगा?

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को दो कैटेगरी में बांट दिया है। पहल ई-स्पोर्ट्स (E-sports Games) और दूसरा है- रियल मनी गेम्स (Real Money Games)। ई-स्पोर्ट्स कैटेगरी में वो सभी गेम्स आते हैं जिन्हें खेलने के लिए पैसे या किसी कीमती चीज की बाजी नहीं लगानी पड़ती। यानी यहां कैश ट्रांजेक्शन शामिल नहीं होता। इनमें आने वाले गेम्स BGMI, Free Fire, GTA, Call of Duty जैसे हाई-एंड गेम्स, जो प्रो टूर्नामेंट्स और प्रतियोगिताओं में खेले जाते हैं।

Online Gaming Bill 2025

सरकार ने इन गेम्स को बढ़ावा देने का फैसला किया है। ई-स्पोर्ट्स को अब एक तरह से प्रोफेशनल स्पोर्ट्स की मान्यता मिलेगी। सरकार चाहती है कि भारत के युवा ई-स्पोर्ट्स में अपना करियर बना सकें और देश इस इंडस्ट्री में आगे बढ़े।

रियल मनी गेम्स कैटेगरी में वे गेम्स आते हैं जिन्हें खेलने के लिए सीधे पैसे लगाने पड़ते हैं। लोग इन गेम्स में कार्ड, UPI या वॉलेट से पैसा लगाते हैं और जीतने पर कैश अकाउंट में ट्रांसफर होता है। फर्क ये है कि यहां वर्चुअल कॉइन या रिवॉर्ड नहीं, बल्कि सीधे कैश का लेन-देन होता है।

भारत में ऐसे गेम्स की हजारों करोड़ की इंडस्ट्री खड़ी हो चुकी है। जैसे रम्मी, फैंटेसी क्रिकेट, लूडो (कैश वर्जन) आदि। सरकार का मानना है कि इन गेम्स से लत, आर्थिक नुकसान और धोखाधड़ी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, इसलिए इन पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा।

🔴 क्या है ऑनलाइन गेमिंग बिल को लेकर सरकार का तर्क?

ऑनलाइन गेमिंग बिल का कई सांसदों ने समर्थन किया, लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसका विरोध किया। सरकार का कहना है कि पैसों से जुड़े ऑनलाइन गेम्स से लोगों में लत, आर्थिक नुकसान और यहां तक कि आत्महत्या तक के मामले सामने आते हैं। इसके अलावा, इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फाइनेंसिंग और अवैध गतिविधियों के लिए भी होता है।

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि समाज और युवाओं के हित सबसे पहले हैं। अगर उद्योग और समाज में टकराव हो, तो सरकार हमेशा समाज का पक्ष लेगी।

🔴 ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की क्या है चिंता?

भारत का ऑनलाइन गेमिंग बाजार 3.8 बिलियन डॉलर का है, जिसमें Dream11, Games24x7 और MPL जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।लेकिन Esports Players Welfare Association (EPWA) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि -स्किल-बेस्ड और चांस-बेस्ड गेम्स में फर्क किए बिना ब्लैंकेट बैन लगा दिया गया।

इससे प्रोफेशनल गेमर्स, कोच और कंटेंट क्रिएटर्स की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। 45 करोड़ भारतीय गेमर्स अनरेग्युलेटेड विदेशी प्लेटफॉर्म्स की ओर जा सकते हैं।

🔴 ऑनलाइन गेमिंग बिल की 5 बड़ी बातें (online gaming bill 2025 key points)

▶️ 1. ई-स्पोर्ट्स को मान्यता

  • अब भारत में ई-स्पोर्ट्स को एक खेल की तरह आधिकारिक मान्यता मिलेगी।
  • खेल मंत्रालय ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, ट्रेनिंग सेंटर, रिसर्च सेंटर और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बनाने की गाइडलाइन तैयार करेगा।

▶️ 2. सोशल गेम्स को बढ़ावा

  • सरकार अब ऑनलाइन सोशल गेम्स को रजिस्टर और कैटेगराइज करेगी।
  • इसमें खास ध्यान होगा एजुकेशनल और कल्चरल गेम्स पर, जो भारतीय मूल्यों के अनुरूप हों।

▶️ 3. मनी गेम्स पर पूरी तरह रोक

  • चाहे गेम स्किल-बेस्ड हो या चांस-बेस्ड - पैसे वाले सभी ऑनलाइन गेम्स बैन होंगे।
  • इनका विज्ञापन भी किसी मीडिया पर नहीं किया जा सकेगा।
  • बैंक और पेमेंट सिस्टम्स भी ऐसे गेम्स से जुड़े लेन-देन नहीं करेंगे।

▶️ 4. राष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी

  • एक नई नेशनल गेमिंग अथॉरिटी बनेगी जो तय करेगी कि कौन सा गेम मनी गेम है और कौन नहीं।
  • यह अथॉरिटी शिकायतों को सुनेगी, नियम बनाएगी और सभी गेम्स की निगरानी करेगी।

▶️ 5. कड़ी सजा और जुर्माना

  • पैसे वाले गेम्स चलाने पर 3 साल जेल या ₹1 करोड़ तक का जुर्माना।
  • ऐसे गेम्स का विज्ञापन करने पर ₹50 लाख जुर्माना या 2 साल जेल।
  • पेमेंट प्रोसेस करने पर भी 3 साल जेल या ₹1 करोड़ जुर्माना।
  • बार-बार अपराध करने पर सजा और जुर्माना दोनों दोगुना हो जाएंगे।
  • गैर-जमानती अपराध - कुछ अपराधों को गैर-जमानती श्रेणी में रखा जाएगा।
  • विशेष अधिकार - अधिकारियों को संपत्ति जब्त करने और बिना वारंट गिरफ्तारी करने का हक मिलेगा।

▶️ 6. सरकार कौन से सख्त प्रतिबंध लगाने जा रही है?

  • नए ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के तहत रियल मनी गेम्स और अवैध गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने कड़े कदम उठाने का ऐलान किया है।
  • बैंकिंग पर रोक - रियल मनी गेम्स में किसी भी तरह का UPI, कार्ड या बैंकिंग लेन-देन अब प्रतिबंधित होगा।
  • विज्ञापन बैन - ऐसे गेम्स के विज्ञापन और प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।
  • अवैध प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई - बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाले अवैध गेमिंग ऐप्स और वेबसाइट्स पर सख्त एक्शन होगा।
  • निगरानी प्राधिकरण - एक स्वतंत्र नियामक संस्था बनाई जाएगी, जो ऑनलाइन गेमिंग की मॉनिटरिंग और गाइडलाइंस तय करेगी।

कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि सरकार का नया ऑनलाइन गेमिंग बिल एक दोहरी रणनीति लेकर आया है -ई-स्पोर्ट्स को मौका और मंच मिलेगा ताकि भारत का गेमिंग टैलेंट ग्लोबल लेवल पर चमक सके। वहीं, रियल मनी गेम्स पर रोक लगाकर युवाओं को आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचाने की कोशिश होगी। यानी, अगर आप BGMI या GTA के फैन हैं तो खुशखबरी है, लेकिन अगर आप रम्मी या फैंटेसी क्रिकेट से पैसे कमाने वाले खिलाड़ी हैं तो मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

सरकार का इरादा है कि युवाओं और समाज को ऑनलाइन मनी गेमिंग के खतरों से बचाया जाए। लेकिन ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री मानती है कि यह फैसला नौकरी और निवेश पर असर डाल सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार और गेमिंग इंडस्ट्री के बीच कैसा संतुलन बनता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+