देश के कई शहरों में डाउन हुए Zomato और Swiggy ऐप, यूजर्स परेशान

नई दिल्ली, 06 अप्रैल: ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Zomato और Swiggy में बुधवार को देश के कई शहरों से आउटेज की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक जोमैटो और स्विगी के ऐप कुछ देर के लिए डाउन हो गए थे। जिसके चलते बहुत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों कंपनियों ने यूजर्स के ट्वीट पर भरोसा दिया कि उनकी संबंधित टीमें इस 'तकनीकी खराबी' को सही करने का काम कर रही हैं।

zomato

एक ग्राहक की शिकायत पर Swiggy ने कहा कि हम तकनीकी खराबी की चलते लंबे समय तक हुई देरी के लिए क्षमा चाहते हैं। हमारी टीम इस पर काम कर रही है, कृपया हमारा साथ दें। अगर आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो कृपया हमसे संपर्क करें।

वहीं Zomato ने कहा कि वह एक "अस्थायी गड़बड़" का सामना कर रहा है और उसका ऐप जल्द ही शुरू हो जाएगा।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डाउनडेटेक्टर ने दोपहर 2 बजे भारत में जोमैटो के लिए आउटेज की 3,030 और उसी समय स्विगी के लिए 789 रिपोर्ट दिखाई है।

बता दें कि ऐप यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। किसी को मैन्यू नहीं दिखाई दे रहा तो किसी का ऑनलाइन ऑर्डर नहीं कर पा रहे थे। हालांकि दोनों की दिग्गज फूड ऐप कंपनी ने समस्या को लेकर अपना भरोसा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तकनीकी खराबी से दोनों ऐप आधे घंटे के लिए डाउन हो गए थे, जिसकी एक वजह अमेजन वेब सर्विस का क्रैश होना बताया जा रहा है, क्योंकि ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इसी के बल पर रन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+