Onion & Tomato Price: फेस्टिवल सीजन में रुला रहा प्याज, टमाटर की 100 के करीब, जानें कीमतों में कब होगी गिरावट

Onion & Tomato Price: फेस्टिवल सीजन में रुला रहा प्याज, टमाटर की 100 के करीब, जानें कीमतों में कब होगी गिरावट

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: फेस्टिवल सीजन में प्याज और टमाटर के दामों में काफी बढ़तोरी हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में टमाटर के दाम 100 के करीब हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कई इलाकों में हुई लगातार भारी बारिश की वजह फसल खराब हो गई है, जिसकी वजह से सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़े, जो 100 से अधिक केंद्रों से रिपोर्ट की गई कीमतों को संकलित करते बताते हैं, उन्होंने कहा है कि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में प्याज की कीमत 50 से 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। जबकि दालों और प्रमुख खाद्य तेलों की औसत कीमतें लगभग एक महीने पहले की तरह ही बनी हुई हैं।

Onion & Tomato Price

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को प्याज की औसत कीमत एक महीने यानी सितंबर की पहले 28 रुपये की तुलना में बढ़कर 39 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एक साल पहले औसत कीमत 46 रुपये प्रति किलो थी। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे कुछ शहरी केंद्रों में रविवार को प्याज की कीमत 50-65 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में थी।

वहीं टमाटर के कीमतों की बात करें तो सितंबर में 27 रुपये प्रति किलो और एक साल पहले 41 रुपये प्रति किलो था। लेकिन रविवार को औसतन टमाटर की कीमत 45 से 60 रुपये तक है। आंकड़ों से पता चलता है कि कोलकाता में टमाटर 93 रुपये किलो बिक रहा था।

सूत्रों ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई बारिश के कारण टमाटर की कीमतों में और तेजी आ सकती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक टमाटर और प्याज की कीमतें कम होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि "प्याज, टमाटर और आलू की कीमतें पिछले साल की तुलना में सस्ती थीं"

आमतौर सितंबर और नवंबर के दौरान स्टॉक घटने से प्याज की कीमत बढ़ जाती हैं। प्याज की नई फसल नवंबर के मीड से शुरू होती है। मंत्रालय के मुताबिक बफर स्टॉक जारी होने से कीमतों को स्थिर किया जा रहा है। वहीं टमाटर और आलू की कीमतों में भी कमी गिरावट करने की कोशिश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+