ग्राहकों के आंसू निकाल रहीं प्याज की कीमतें दिसंबर में होंगी कम

नई दिल्ली। इन दिनों राजधानी समेत देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतें लोगों के आंसू निकाल रही हैं। दो माह में प्याज की कीमत चार गुना हो गई है। दिल्ली में कम सप्लाई के चलते प्याज की रिटेल कीमत 80 रुपये तक पहुंच गई है। क्वॉलिटी के लिहाज से दूसरे शहरों में इसकी कीमत 50-70 रुपये किलो के बीच चल रही है। आजादपुर मंडी में प्याज की कीमत 50-60 रुपये किलो है। यही प्याज रिटेल मार्केट में 80 रुपये किलो के रेट पर बिक रहा है।

onion

आजादपुर मंडी के ट्रेडर्स का कहना है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से कम सप्लाई के चलते होलसेल और रिटेल मार्केट में प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं। हालांकि, अगले एक महीने में नई फसल आने से कीमतें के घटने की उम्मीद है। बीते दिनों उत्पादक क्षेत्रों में बारिश से प्याज की आपूर्ति बाधित हुई है। इस समय मंडियों में प्याज की आवक 20 से 25 फीसदी कम हो रही है। इस वजह से बीते कुछ दिनों से प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में इस समय प्याज की सप्लाई 47 प्रतिशत तक कम रही है। मंगलवार प्याज की अवाक 12,000 क्विंटल रह गई। जबकि साल भर पहले इसी दिन प्याज की कुल 22,933 क्विंटल अवाक थी। लासलगांव में मंगलवार को प्याज 33 रुपये किलो के रेट पर बिका, जबकि साल भर पहले मंडी में प्याज की कीमत 7.50 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में सरकारी एजेंसी MMTC के जरिए 2,000 टन प्याज के इंपोर्ट का टेंडर दिया था। लेकिन फिर भी कीमतों में कमी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+