आखिर क्या है #OneWeddingWish का सच, क्यों क्रेजी हुए लोग?
आज #OneWeddingWish हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर लोग काफी फनी मैसेज पोस्ट कर रहे हैं।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों के लिए केवल एक शगूफा ही काफी है जिसका नतीजा है आज #OneWeddingWish हैशटैग का ट्रेंड में सबसे ऊपर होना, इसके तहत लोग काफी फनी ट्वीट कर रहे हैं, इस समय ये हैशटैग गूगल सर्च पर सबसे ऊपर है।
इस #OneWeddingWish में कोई अपनी शादी के लिए दुआएं मांग रहा है तो कोई लोगों से फरियाद कर रहा है कि उसकी शादी पर नोटबंदी का असर ना पड़े तो वहीं इस हैश टैग को कोड करके कई लोग अपनी गर्लफ्रेंड और होने वाली बीवी की ख्वाहिश बता रहे हैं। आपको जानकर हैरत होगी इस हैशटैग पर अभी हजारों की संख्या में ट्वीट्स हो चुके हैं।
खास बात ये हैं कि #OneWeddingWish को एक फाइनेंस कंपनी ने शुरू किया था, इस हैशटैग के जरिए कंंपनी लोगों से वेडिंग लोन लेने की बात कह रही थी लेकिन लोग कंपनी और कंपनी के लोन को भूलकर इस हैश टैग पर फनी ट्वीटस करने लगे और देेखते ही देखते ये सोशल प्लेटफार्म पर लोगों के लिए हंसने का जरिया बन गया।
आप भी पढ़िए ये मस्त और फनी ट्वीट्स...













Click it and Unblock the Notifications