Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Exchange4Media - Do Good Awards 2024 में वनइंडिया का जलवा! गोल्ड-सिल्वर समेत 6 श्रेणियों में जीते पुरस्कार

नई दिल्ली: Exchange4Media (e4m) Do Good Awards 2024 के दूसरे संस्करण में वनइंडिया और इसके सहयोगी प्रकाशन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। जबर्दस्त स्टोरीटेलिंग और वास्तविक धरातल पर पत्रकारिता के सकारत्मक प्रभाव वाले कंटेंट के दम पर Oneindia ने कुल छह श्रेणियों में श्रेष्ठता अवॉर्ड्स अपने नाम किए। नई दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एरॉस होटल में आयोजित भव्य समारोह में ये पुरस्कार पत्रकारिता और विज्ञापन के क्षेत्र में वैसे उत्कृष्ट कैंपेन के लिए दिया गया जिनका समाज से गहरा जुड़ाव हो और जनभागीदारी को सार्थक दिशा देते हों।

कई भाषाओं में बने वनइंडिया के 'कारगिल क्रोनिकल्स' को कम्युनिटी कनेक्ट कैटेगरी में शीर्ष सम्मान मिला। यह सीरीज़ कारगिल युद्ध के नायकों को समर्पित एक मार्मिक यात्रा है। करगिल क्रोनिकल्स दरअसल कहानी है शहीद विक्रम बत्रा के बैचमेट्स 101 रेगुलर कोर्स के वेटरन मिलिट्री ऑफिसर्स की जिन्होने करगिल के 25 साल पूरा होने पर जम्मू-कश्मीर, लेह, करगिल, द्रास समेत तमाम युद्ध-स्थलों का दौरा बाइक से किया। सेना के पूर्व अधिकारियों के इस दौरे का मकसद था करगिल के शहीद साथियों को याद करना।

वनइंडिया इस राइड का ऑफिसियल मीडिया पार्टनर था। जिनकी कहानी उन्हीं की जुबानी, शानदार सिनेमैटिक फुटेज, नयनाभिराम प्राकृतिक दृश्य और भावनात्मक नैरेशन के ज़रिए वनइंडिया की यह सीरीज़ दर्शकों के दिलों तक पहुंची। करगिल विजय दिवस 2024 से पहले रिलीज़ हुई इस सीरीज़ को 1 करोड़ से अधिक व्यूज़ मिले। साथ ही आपको बताते चलें कि इस सीरीज का आधिकारिक प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में किया गया था।

वनइंडिया हिंदी को सही पकड़े हैं सीरीज़ के लिए बेस्ट यूज ऑफ इमर्जिंग मीडिया श्रेणी में सिल्वर अवार्ड दिया गया। यह एक जनसरोकारी पत्रकारिता का उदाहरण है जिसका प्रोमो कहता है कि जनता पूछती है आज समाचार की डिबेट्स से हमारे मुद्दे क्यों गायब हैं। इस प्रोग्राम में स्थानीय मुद्दों - जैसे खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर, भ्रष्टाचार, और सांप्रदायिक सौहार्द से संबंधित मामले को व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश किया जाता है जिसे वनइंडिया के वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र गौर होस्ट करते हैं। यह शो दर्शकों को समाधान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करता है।

Oneindia Wins Six Awards at e4m DO GOOD Awards

वनइंडिया न्यूज को Scammed कैंपेन के लिए Best Project Video Award भी मिला। यह सीरीज़ डिजिटल 'अरेस्ट स्कैम्स' जैसे तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर आधारित थी। वनइंडिया के इनहाउस एआई एनेब्ल्ड फिल्ममेकिंग प्लेटफॉर्म स्पार्क ऑरिजिनल के शानदार ड्रामैटिक रीक्रिएशन, रियल स्कैम कॉल सिमुलेशन और पावरफुल नैरेशन के ज़रिए इस सीरीज़ ने आम लोगों को डिजिटल फ्रॉड के बारे सतर्क करने के साथ-साथ ScamScan जैसे टूल्स की भी जानकारी देता है जो ठगी की पहचान में मदद करते हैं।वनइंडिया तमिल को आर्ट्स एंड कल्चर कैटेगरी में 'सिनेमा क्लास' के लिए सम्मान मिला। यह प्रोजेक्ट थिएटर और सिनेमा को जोड़ते हुए समाज, भावनाओं और कला पर एक गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। शो में दर्शकों को तमिलनाडु में चल रहे फिल्म प्रशिक्षण केंद्र और उनकी कार्यशैली के बारे में बताया गया है।

वनइंडिया मलयालम को डिसास्टर रिलीफ एंड रिस्पॉन्स कैटेगरी में पिछले साल वायनाड में हुए प्रलयकारी भू-स्खलन और राहत अभियान की लाइव रिपोर्टिंग के लिए दिया गया। इस पहल ने दिखाया कि समय पर एक्शन, पर्यावरणीय योजना और सामुदायिक भागीदारी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है।

Oneindia Wins Six Awards at e4m DO GOOD Awards

इसके अलावा वनइंडिया नेटवर्क के बिजनेस चैनल Good Returns ने कम्युनिकेशन एंड कैंपेन की डिजिटल एंपावरमेंट उपश्रेणी में सिल्वर अवॉर्ड जीता। यह कैंपेन डिजिटल इंडिया के तहत ग्रामीण और कम विकसित इलाकों तक वित्तीय जानकारी पहुँचाने पर केंद्रित था। इसमें मोबाइल-फर्स्ट और क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट तैयार कर, सरकार की जटिल योजनाओं और डिजिटल टूल्स को आसान भाषा में समझाया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+