'Sonam Wangchuk का CJP कर रही है इस्तेमाल', Shweta Tiwari पर क्यों भड़के लोग? बोले-प्लीज ज्ञान न दें
Shweta Tiwari: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 20वां दिन है, नीट पेपर लीक, बच्चों की आत्महत्या और लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ होते देख सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और इसलिए वो भूख हड़ताल पर बैठे हैं, उनकी हालत दिन- प्रतिदिन गिरती जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके समर्थन में टीवी और बॉलीवुड जगत के लोगों में आवाज उठाई है और उनसे अनशन खत्म करने की अपील की है।
उनकी हेल्थ की चिंता करने वालों में से टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी हैं, जिन्होंने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की प्रार्थना की है लेकिन साथ ही उनका गुस्सा CJP यानी कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर फूट पड़ा है और उन्होंने उसे खरी-खरी सुनाई भी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'सोनम वांगचुक एक वाजिब कारण, बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, सरकार को इस पर गंभीरता से और निश्चित तौर पर ध्यान देना चाहिए लेकिन मैं CJP से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं क्योंकि वो उनका यूज करते हुए अपने एजेंडे को सही साबित करने में लगा है।'
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर भड़कीं श्वेता तिवारी
मालूम हो कि CJP यानी कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले महीने से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है, 28 जून से इस विरोध प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक शामिल हुए थे और तब से वो भूख हड़ताल पर हैं।

'प्लीज आप ज्ञान ना बांटें',श्वेता तिवारी पर भड़के यूजर्स
हालांकि श्वेता तिवारी ने स्पष्ट रूप से अपने विचार सोशल मीडिया पर रखे लेकिन कुछ लोग उन पर ही भड़क गए और उन्हें अनाप-शनाप कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 'प्लीज आप ज्ञान ना बांटें।' एक यूजर्स ने लिखा कि 'आप लोग पब्लिसिटी बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।' तो एक ने लिखा 'जब काम मिलना बंद हो जाता है तो लोग इसी तरह की बातें करने लगते हैं।' कुल मिलाकर इस वक्त श्वेता तिवारी को कुछ लोग ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं , हालांकि अभिनेत्री की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कौन हैं श्वेता तिवारी?
टीवी की सबसे खूबसूरत और महंगी अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी को लोग आज भी 'कसौटी ज़िंदगी की' की प्रेरणा कहकर बुलाते हैं। 4 अक्टूबर 1980 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जन्मी श्वेता तिवारी ने साल 2000 में 'आने वाला पल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद 'कसौटी ज़िंदगी की' से उनके करियर को बड़ी कामयाबी मिली।2001 से 2008 तक, उन्होंने प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाया।
'बिग बॉस 4' की विजेता हैं श्वेता तिवारी
इसके अलावा वो 'बिग बॉस 4' की भी विजेता रह चुकी हैं। वो 'परवरिश', 'बेगूसराय' में बिंदिया ठाकुर, 'मेरे डैड की दुल्हन','मैं हूँ अपराजिता', 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में काम कर चुकी हैं।

श्वेता तिवारी ने की दो शादियां, दोनों ही टूटी
श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है, उन्होंने दो शादियां की और दोनों ही टूट गई। उनकी पहली मैरिज एक्टर राजा चौधरी से 1998 में किया था, हालांकि इस शादी का अंत काफी दुखद हुआ, दोनों का तलाक 2012 में हो गया, इस शादी से दोनों को एक बेटी पलक तिवारी है।
सिंगल मदर बनकर कर रही हैं बच्चों की परवरिश
इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली से शादी की, जिससे उनको एक बेटा रिहांश कोहली है लेकिन साल 2019 में दोनों अलग हो गए,श्वेता तिवारी ने अभिनव पर घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कोहली उन्हें और उनकी बेटी को परेशान करते हैं। अब श्वेता तिवारी सिंगल मदर के रूप में अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
