COVID-19 का विस्फोट? आंध्र प्रदेश में 12 संक्रमित-4 मौतें, केरल-महाराष्ट्र डेंजर जोन! UP-दिल्ली में कितने केस?

Coronavirus Outbreak In India 2026: कोरोना वायरस ने एक बार फिर भारत में अपने पैर पसाने शुरू कर दिए हैं। एक के बाद एक कोविड-19 से संक्रमित केस सामने आने लगे हैं। केरल डेंजर जोन बनकर उभरा है। बीते 17 दिनों यानी 1 से 17 जुलाई के बीच 115 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसके बाद, आंध्र प्रदेश ने 10 दिनों में 12 कोरोना पॉजिटिव केस और 4 की मौत के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई।

इसके अलावा, यूपी के वाराणसी, महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी लगातार नए केस दर्ज किए गए। क्या यह नया विस्फोट है? आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से राज्य डेंजर जोन में...

coronavirus-outbreak

Andhra Pradesh में कैसे बढ़े केस?

राज्य में 26 जून से 16 जुलाई के बीच 12 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। इन चारों को पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियां (कोमोरबिडिटी) थीं। उन्होंने बताया कि मरने वाले लोग हाइपरटेंशन, डायबिटीज, किडनी की समस्या और अन्य तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

खास बात यह है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) का कडप्पा (Kadapa) जिला करीब 8 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बन गया। वहीं, गुंटूर में 2, विशाखापत्तनम और काकीनाडा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। सबसे पहले मामला 26 जून को कडप्पा में आया। 1 से 16 जुलाई के बीच 11 और केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दो लोग संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आने के बाद बीमार पड़े।

coronavirus-outbreak

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन (Andhra Pradesh Health Commissioner G. Veerapandian) ने कहा कि ये सभी मामले अलग-अलग मंडलों से सामने आए, न कि किसी एक जगह से क्लस्टर के रूप में। उन्होंने आगे बताया कि 26 जून से 15 जुलाई के बीच राज्य में 67 कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 पॉजिटिव पाए गए, जबकि 12वां मामला तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में सामने आया।

तीन होम आइसोलेशन में, 3 डिस्चार्ज

वीरपांडियन ने बताया कि संक्रमित लोगों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, दो का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि तीन ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Corona Positive Statewise List July 2026: अब आइए जानते हैं कि जुलाई 2026 में किस राज्य में कितने पॉजिटिव केस?

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरपांडियन ने बताया कि 1 जुलाई से पूरे देश में 339 मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं कहां से कितने...

  • केरल: 115 मामले (सबसे ज्यादा)।
  • कर्नाटक: 64।
  • महाराष्ट्र: 43।
  • तमिलनाडु: 39।
  • दिल्ली और अंडमान-निकोबार: 18-18।
  • राजस्थान: 12।
  • UP: BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती युवक।
  • अन्य राज्य: गुजरात, हरियाणा, आदि में छिटपुट।
coronavirus-outbreak

BHU तक फैला संक्रमण

हाल ही में, आशापुर इलाके का 27 वर्षीय युवक सांस की तकलीफ के साथ BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती। चेस्ट एंड टीबी विभाग में दिखाने पर युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। यह केस याद दिलाता है कि वायरस अभी पूरी तरह गायब नहीं हुआ है।

coronavirus-outbreak

Jaan Kumar Sanu Corona Positive: गायक कुमार सानू का बेटा कोरोना पॉजिटिव

गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू (बिग बॉस 14 फेम) की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि सिंगर के बेटे को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान जान कुमार सानू ने हॉस्पिटल से ही एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने फैंस को कहा कि 'चाइना से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो। यह पोस्ट आग की तरह सोशल मीडिया में छा गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+