तलाक के एक महीने बाद ही Mouni Roy को मिला नया बॉयफ्रेंड? 40 साल की एक्ट्रेस का शादीशुदा मर्द से चला अफेयर?
Mouni Roy: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय खबरों में छाई हुई हैं। पति सूरज नांबियार से तलाक लेने के बाद मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। तलाक की खबर सामने आने के बाद कहा गया था कि मौनी रॉय उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मौनी रॉय ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।
मौनी रॉय को लेकर बड़ी खबर आई सामने
वहीं अब मौनी रॉय का का नाम टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़ा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 40 साल की एक्ट्रेस मौनी रॉय और शादीशुदा एक्टर अर्जुन बिजलानी एक दूसरे को डेट कर रहे रहैं। हालांकि अब अर्जुन बिजलानी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई है।

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय के बीच कैसा रिश्ता?
दरअसल एक पैपराजी ने मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी का एक वीडियो अपने पेज पर शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुई लोगों ने इसे डेटिंग का एंगल दे दिया। वहीं अर्जुन बिजलानी तक जैसे ही ये अफवाहें पहुंची उन्होंने बयान जारी करते हुए सबकी जमकर क्लास लगाई। साथ ही इस तरह की निजी फोटोज और वीडियोज को शेयर करने वालों को भी खूब खरी-खोटी सुनाई है।
अर्जुन बिजलानी ने अफवाह फैलाने वालों की लगाई क्लास
-अर्जुन बिजलानी ने अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा- प्रिय क्लिकबेट पेजों, 2 लोग जिनकी दोस्ती 15 साल पुरानी है, उन्हें अचानक कपल कहने लगते हो। दरअसल गॉसिप पेज को अपनी वेबसाइट के व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसी ही अफवाहों की जरूरत होती है। व्यूज बटोरने के लिए हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देने की जरूरत नहीं है। कुछ भी पब्लिश करने से पहले जांच
-अर्जुन बिजलानी ने आगे कहा- ये देखकर वाकई दुख होता है कि लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी पब्लिश कर रहे हैं। 2 लोगों के बीच की सामान्य मुलाकात को गलत और झूठी कहानी में बदला जा रहा है।
2013 में हो चुकी है अर्जुन बिजलानी की शादी
आपको बता दें अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय ने कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'नागिन' में एकसाथ काम किया था। उसी शो के वक्त से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। जानकारी के अनुसार अर्जुन बिजलानी ने साल 2013 में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी की थी और वह एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी इन्जॉय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
