नोटबंदी का एक साल होने पर सरकार दे रही है दो लाख जीतने का मौका, करना है ये काम

नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर आठ नवंबर को मोदी सरकार एक खास प्रतियोगिता आयोजित करा रही है। इस कॉम्पिटीशन में जीतने वाले को दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा। दूसरा इनाम एक लाख, तीसरा 50 हजार और इसके बाद सांत्वना पुरस्कार में 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए mygov.in पर ऑनलाइन अप्‍लाई करना होगा। इसके लिए आप इस लिंक पर अप्‍लाई कर सकते हैं। इस कॉम्पिटीशन को चार कैटेगिरी में बांटा गया है। हर कैटेगिरी के लिए अलग अलग नियम बनाए गए हैं।

नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर आठ नवंबर को मोदी सरकार एक खास प्रतियोगिाता आयोजित करा रही है। इस कॉम्पिटीशन में जीतने वाले को दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा।

पहली कैटेगिरी निबंध की है। आपको कम से कम 1200 शब्‍दों में डिमोनिटाइजेश की यादें, उससे होने वाले फायदे के बारे में बताना होगा। सरकार के फाइट अगेंस्‍ट करप्‍शन एंड एंड ब्‍लैक मनी के अभियान की एचीवमेंट और हाइलाइट्स भी बतानी होगी। साथ ही, आपको सुझाव देने होंगे कि सरकार की इस लड़ाई को कैसे आगे बढ़ाया जाए। इस कॉम्पिटीशन की दूसरी कैटेगिरी आर्ट वर्क है। ब्‍लैक मनी और करप्‍शन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में हिस्‍सेदारी निभाने के लिए कोई क्रिएटिव आर्ट वर्क वर्क, कैरिकेचर, कार्टून या पोस्‍टर बना सकते हैं।

ब्‍लैक मनी और करप्‍शन के खिलाफ सरकार की लड़ाई की अचीवमेंट या सुझाव का वीडियो बना सकते हैं। यह वीडियो चार मिनट से कम समय का होना चाहिए। कविता लिखने का शौक है तो आप एक एंथम तैयार कर सरकार के करप्‍शन और ब्‍लैक मनी को खत्‍म करने के अभियान को नया रूप दे सकते हैं। कविता पसंद आने पर सरकार इसे इनाम के लिए चुन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+