आईबीएन 7 सर्वे: पीएम कुर्सी के लिए राहुल नहीं मोदी हैं बेस्ट
इंडिया टूडे पोल सर्वे के बाद आईबीएन 7 के लिए सीएमडीएस सर्वे में भी बीजेपी को ही सबसे ज्यादा बहुमत बताया गया है और कहा जा रहा है कि इस बार चुनावों में कांग्रेस की डब्बा बुरी तरह से गोल जायेगा जिसकी वजह से कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गयी है। वह पहले से ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हुए करारी हार से काफी परेशान हैं।
आईबीएन 7 के लिए सीएमडीएस सर्वे 18 राज्यों में किया गया है। जिसमें लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 192 से लेकर 210 सीटें और कांग्रेस को 92 से 108 तक सीटें मिलने की बात कही गयी है। बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है।
जबकि एनडीए को 211-231 सीटें मिलने की बात कही गयी है जबकि यूपीए को बामुश्किल 107 से 127 सीटें मिल रही है जिसके कारण कांग्रेस की हैट्रिक नहीं हो सकती है। इसके पीछे कारण पूरे देश में एंटी कांग्रेस लहर को माना जा रहा है।
इस सर्वे में ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को फायदा होता दिखाया गया है कहा जा रहा है कि उन्हें 20 से 28 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं जयललिता की पार्टी को भी चुनाव में लाभ 15 से 23 सीटें मिल सकती है।
इस सर्वे में पीएम पद के लिए सबसे योग्य और पसंदीदा उम्मीदवार हैं। सर्वे में 34 प्रतिशत लोगों की नजर में मोदी ही पीएम पद के लिए बेस्ट हैं। जबकि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को 15 प्रतिशत और सोनिया गांधी को 8 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो पीएम बनने के लायक है।













Click it and Unblock the Notifications