इंडिया टुडे सर्वे: कांग्रेस 91, एनडीए 200 लेकिन 272 से दूर

इंडिया टुडे ग्रुप-सी वोटर सर्वे की रिपोर्ट में आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान है तो भाजपा को भारी फायदा है लेकिन फायदा होने के बावजूद एनडीए 272 के आंकड़े से दूर है।
भ्रष्टाचार और महंगाई का दंश झेल रही आम जनता इन बातों के लिए कांग्रेस को दोषी मान रही है इसलिए उसके खिलाफ वोट करने को तैयार है। सर्वे के मुताबिक इस समय देश में एंटी कांग्रेस हवा है, जिसकी वजह से कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में काफी घाटा होने वाला है।
सर्वे में तो कहा गया है कि कांग्रेस को 91 सीटें ही मिलेगी और उसके नुकसान का सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। बीजेपी को 188 सीटें मिलने की उम्मीद है। अगर पूरे एनडीए की बात करें तो यह आंकड़ा 207 के आस-पास पहुंच रहा है।
मालूम हो कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 206 सीटें मिली थी। जिसके बाद उसने जोड़-तोड़ कर यूपीए 2 बनायी थी। इंडिया टुडे ग्रुप-सी वोटर सर्वे में 21792 लोगों ने भाग लिया है और यह सर्वे 16 दिसंबर से 16 जनवरी के बीच कराये गये हैं।
शिव सेना को 14 सीटें तो शिरोमणि अकाली दल को पांच सीटें मिलने का अनुमान है, तो राजद की लालटेन बुझती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications