देशी शराब के अड्डे पर पुलिसवालों पर हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में गैरकानूनी रूप से शराब बेचनेवाले देशी शराब के अड्डे पर छापा मारने के लिए गए पुलिसवालों पर शराब माफियों द्वारा जानलेवा हमला करने की घटना जिले के चांदुर रेलवे परिसर के मांजरखेडा में घटी। इस घटना में एक पुलिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। दारू माफियाओं द्वारा किए गए हमले में पुलिस की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस नाईक सतीश मडावी मृत पुलिस कर्मचारी का नाम है। सहायक पुलिस उप निरीक्षक जाधव गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

One policeman killed when attacked by liquor mafia in Maharashtra
प्राप्त जानकारी अनुसार मांजरखेडा स्थित एक जगह पर गैरकानूनी रूप से शराब बेचने की जानकारी मिली थी। जिसके अनुसार चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन के कर्मचारी पुलिस नाईक सतीश मडावी और सहायक पुलिस उप निरीक्षक जाधव शराब अड्डे पर छापा मारने के लिए गए थे। वहां पर पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें माडवी की जगह पर ही मौत हो गई और जाधव गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
One policeman killed when attacked by liquor mafia in Maharashtra

पिछले कुछ दिनों से पुलिस पर हमला तेजी के साथ बढ़ा है। अब तक अपराधियों द्वारा किए गए हमले में बहुत से पुलिस कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस पर आय दिन बढ़ रहे हमले चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+