2 करोड़ के गोल्ड और 7.5 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार
सोने के बिस्किट का कुल वजन 7.378 किलोग्राम है, जिनकी कुल कीमत करीब 1,99,99,692 रुपए आंकी गई है।
मुंबई। नोटबंदी के बाद से ही कालाधन रखने वाले उसे सफेद करने के अनेक तरीके निकाल रहे हैं। इन पैसों से सोना खरीदना भी एक तरीका है। हाल ही में मुंबई में भी भारी मात्रा में सोना ले जाते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसे नोटबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके पास से बहुत सारे सोने के बिस्किट मिले हैं। साथ ही, 7.5 लाख रुपए का कैश भी बरामद किया गया है।
सोने के बिस्किट का कुल वजन 7.378 किलोग्राम है, जिनकी कुल कीमत करीब 1,99,99,692 रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर इस शख्स के पास इतना सोना आया कहां से।
इस घटना की जांच पुलिस नोटबंदी से जोड़ते हुए कर रही है, ताकि अगर यह कालेधन को सफेद करने का मामला है तो ऐसे लोगों को शिंकजा कसा जा सके।
सरकार घरों में रखे सोने पर नहीं करेगी कार्रवाई
केंद्र सरकार 8 नवंबर को अपने 500-1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले के बाद घरों में रखे सोने पर कोई कार्रवाई नहीं करने जा रही है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है। पीटीआई ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।
इससे पहले खबरें आई थीं कि अब घरों में रखे सोने के ऊपर कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा था कि 500-1000 के नोट बंद करने के बाद अब सरकार घरों में दबाकर रखे गए सोने पर कार्रवाई कर सकती है। हो सकता है कि घरों में रखे सोने पर कोई कार्रवाई न होना भी कालाधन रखने वालों को सोने में निवेश की ओर खींच रहा है।
जब इस बावत वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया था। आपको बताते चलें कि देश के सर्राफा बाजारों के कारोबारियों ने पिछले दो सप्ताह में सबसे ज्यादा सोने की खरीद की है। सर्राफा बाजार के कारोबारियों को डर है कि कहीं सरकार सोने के आयात पर कुछ प्रतिबंध न लगा दे।












Click it and Unblock the Notifications