जेके यूनिवर्सिटी का लापता प्रोफेसर बना आतंकी, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सेना ने आतंकियों संग मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया है। इसमे एक प्रोफेसर भी शामिल है, जोकि हाल ही में आतंकी बन गया था। सेना ने प्रोफेसर से आतंकी बने डॉक्टर मुहम्मद रफी भट से सरेंडर करने के लिए भी कहा यहां तक कि परिवार वालों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि प्रोफेसर सरेंडर कर दे। लेकिन प्रोफेसर ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी प्रोफेसर की मौत हो गई है।

कुछ दिन पहले हुआ लापता
पिछले कुछ दिनों पहले रफी भट के लापता होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ था कि प्रोफेसर अब आतंकी बन गया है। यह कश्मीर यूनिवर्सिटि में असिस्टैंट प्रोफेसर था, लेकिन वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। आज सुबह शोपियां में सेना को इस बात की जानकारी मिली कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद कई घंटे चले एनकाउंटर में सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया जिसमे आतंकी प्रोफेसर भी शामिल है।
परिवार के कहने पर भी नहीं किया सरेंडर
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने प्रोफेसर को सरेंडर करने के लिए कहां, इसके लिए परिवार के सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया। परिवार गांढेरबल के चुंदुना का रहने वाला है, वहां से परिवार को लाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि हमने शोपियां के बडगाम में ऑपरेशन के दौरान जैसे ही यह पता चला कि प्रोफेसर भी अंदर है तो हमने परिवार से संपर्क साधा था। वहीं परिवार के अनुसार रफी शुक्रवार से गायब था और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि रफी आतंकी बन गया है। युनिवर्सिटी प्रशासन ने भी प्रोफेसर के लापता होने की खबर पुलिस को दी थी। जिसके बाद प्रोफेसर के गायब होने का मामला दर्ज किया गया था।
5 आतंकी हुए ढेर
आपको बता दें कि आज सुबह ही आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी हो गई थी। यह मुठभेड़ उस दौरान हुई जब सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के बाद सेना सर्च ऑपरेशन कर रही थी, तभी आतंकियों ने सेना पर गोली चला दी, जिसमे सेना के दो जवान भी घायल हो गए हैं। कई घंटे चले एनकाउंटर में सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही एनकाउंटर खत्म होने के बाद सेना तलाशी अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications