'वन नेशन वन हसबैंड', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ये बोलते ही घिरे सीएम भगवंत मान, भाजपा ने की इस्‍तीफे की मांग

Bhagwant mann, one nation one husband row: भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" पर हर देशवासी को गर्व है, लेकिन पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद वो बुरी तरह घिर चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा ने सीएम भगवंत मान के इस्‍तीफे की मांग की है। भाजपा ने सीएम भगवंत मान के बयान को शर्मनाक और गैर जिम्‍मेदाराना बताया है।

दरसअल, पंजाब सीएम ने प्रेस कान्‍फ्रेंस के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद घर-घर सिंदूर बांटने के अभियान पर तंज कसा है। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

bhagwant maan

वन नेशन, वन हस्‍बैंड नाम की स्‍कीम चल रही है क्‍या?

भगवंत मान ने कहा, "भाजपा सिंदूर जैसी पवित्र चीज का मजाक बना रही है। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर लोगों से वोट मांग रही है, लोगों के घरों में सिंदूर भेज रही है। क्‍या आप मोदी के नाम सिंदूर लगाएंगे? क्‍या कोई वन नेशन, वन हस्‍बैंड नाम की स्‍कीम चल रही है?"

विज बोले- शहीदों के सम्‍मान से जुड़े मामलों में हल्‍कापन बर्दास्‍त नहीं

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा, "भगवंत मान राजनीति में भी कॉमेडी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर मुद्दें पर मजाक नहीं होना चाहिए। देश की सुरक्षा और शहीदों के सम्‍मान से जुड़े मामलों में हल्‍कापन बर्दास्‍त नहीं किया जा सकता।"

भाजपा ने सीएम भगवंत मान के इस्‍तीफे की मांग

सीएम भगवंत मान का ये वीडियो के सामने आते ही भाजपा सीएम मान और आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। पंजाब भाजपा प्रवक्‍ता प्रीतपाल सिंह बालियावाल ने कहा, " भगवंत मान ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्‍हें तुरंत अपने पद से इस्‍तीफा देना चाहिए।

भाजपा बोली- ये भारत विरोधी भावना नहीं है तो और क्‍या है?

भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा, 'पंजाब सीएम भगवंत मान ने जो वो बहुत शर्मनाक और अपमानजन है, उन्‍होंने हमारे सशस्‍त्र बलों का अपनाम करना ओर एक सफल सैन्‍य अभियान को कमतर आंकना, ये भारत विरोधी भावना नहीं है तो और क्‍या है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+