जानिए पूर्व IAS अधिकारी संजय कोठारी के बारे में, जिन्हें 'एक देश-एक चुनाव' वाली कमेटी का बनाया गया मेंबर
One nation, one election panel Sanjay Kothari: 'एक देश-एक चुनाव' को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 8 सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिती की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस कमेटी में पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त और हरियाणा कैडर के 1978 बैच के IAS अधिकारी संजय कोठारी को भी शामिल किया गया है।
इस पैनल में रामनाथ कोविंद और संजय कोठारी के अलावा गुलाम नबी आजाद, हरीश साल्वे, एन के सिंह, अमित शाह, सुभाष सी कश्यप और अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं। हालांकि अधीर रंजन चौधरी ने इस पैनल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।

Who is Sanjay Kothari: जानिए संजय कोठारी के बारे में?
संजय कोठारी पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) हैं, जिन्होंने पहले 8 अगस्त 2017 से 24 अप्रैल 2020 तक पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सचिव के रूप में काम किया था। संजय कोठारी ने सरकार के विभिन्न स्तरों पर काम किया है।
रिटायर 1978-बैच के हरियाणा-कैडर के आईएएस अधिकारी संजय कोठारी ने 25 अप्रैल 2020 से 23 जून 2021 तक सीवीसी के रूप में कार्य किया है।
संजय कोठारी ने अपने आईएएस करियर के दौरान केंद्र में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सचिव और अपने कैडर सहित अलग-अलग पदों पर काम किया है। संजय कोठारी ने केंद्र में पर्यटन मंत्रालय और हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग में भी काम किया है।
हरियाणा में संजय कोठारी ने जिला स्तर पर अपनी पोस्टिंग के दौरान एसडीओ, सीईओ और उपायुक्त के रूप में काम किया है। हरियाणा सरकार में संजय कोठारी अतिरिक्त निदेशक (उद्योग/खादी और ग्रामोद्योग) और पर्यटन विभाग और कृषि विभाग में प्रबंध निदेशक सहित अलग-अलग स्तरों पर काम कर चुके हैं।
संजय कोठारी पर्यटन, सुशासन और शहरों के सही रख-रखाव पर कई लेख भी लिखे हैं। संजय कोठारी ने एक किताब Good Governance Initiatives and Reforms भी लिखी है। ये किताब साल 2007 में प्रकाशित हुई थी।
संजय कोठारी को साल 2016 में सरकार के प्रमुख-सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB)का प्रमुख नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications