'एक साथ चुनाव के लिए कोई जगह नहीं, कांग्रेस इसका....', 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर क्या बोले खड़गे

Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर कहा कि सरकार की संसदीय प्रणाली में एक साथ चुनाव की अवधारणा के लिए कोई जगह नहीं है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध करती है।

'वन नेशन वन इलेक्शन' की उच्च स्तरीय समिति के सचिव नितेन चंद्रा को लिखे पत्र में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'उनकी पार्टी (कांग्रेस) इस विचार का कड़ा विरोध करती है और इसे छोड़ दिया जाना चाहिए। साथ ही इसके लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाना चाहिए। इसपर रिसर्च कर इसे भंग किया जाए।'

Mallikarjun Kharge

खड़गे ने कहा कि एक साथ चुनाव संविधान में निहित संघवाद की गारंटी और संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ''कांग्रेस पार्टी और देश के लोगों की ओर से, मैं उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे संविधान को नष्ट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उनके व्यक्तित्व और भारत के पूर्व राष्ट्रपति के पद का दुरुपयोग न करने दें। "

'एक साथ चुनाव कराने के लिए कई विधानसभाओं को भंग करना होगा...'

खड़गे ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने के लिए कई विधानसभाओं को भंग करने की जरूरत होगी जो अभी भी अपने कार्यकाल के आधे या उससे भी कम समय में हैं और यह उन राज्यों में मतदाताओं के साथ विश्वासघात करने जैसा हो जाएगा।

खड़गे ने कहा, "उस देश में एक साथ चुनाव की अवधारणा के लिए कोई जगह नहीं है, जिसने सरकार की संसदीय प्रणाली अपनाई है। सरकार द्वारा एक साथ चुनाव कराने के ऐसे तरीके संविधान में निहित संघवाद की गारंटी के खिलाफ हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+