आज संसद में नहीं पेश हुआ 'वन नेशन-वन इलेक्शन' विधेयक, जानिए क्यों?
One Nation-One Election Bill: एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश होना था। लेकिन, सरकार ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' से संबंधित विधेयकों को लोकसभा में पेश करने की तारीख टाल दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ONOE को अब इस सप्ताह के बाद के दिनों में लोकसभा में पेश किया जा सकता है। सरकार पहले वित्तीय कार्यों को पूरा करेगी।
खबर के मुताबिक, दो विधेयक- संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक को सोमवार, 16 दिसंबर को पेश किया जाना था। हालांकि, इन विधेयकों को अब उस दिन की कार्यसूची से हटा दिया गया है। इन विधेयकों को टालने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

सरकार के अंदरूनी सूत्रों का सुझाव है कि सोमवार को चर्चा के लिए निर्धारित अनुदानों की अनुपूरक मांगों को पारित करने सहित वित्तीय मामलों को पूरा करने के बाद इन्हें इस सप्ताह के अंत में पेश किया जा सकता है। सोमवार के कार्यक्रम से इन्हें हटा दिए जाने के बावजूद, सरकार अभी भी अध्यक्ष की मंजूरी से 'अनुपूरक कार्य सूची' के माध्यम से विधायी प्रस्ताव पेश कर सकती है।
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा
वहीं संसद में सोमवार को बिल पेश होने के पीछे एक यह भी अटकल लगाई जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जहां वो नक्सली प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में बिल पेश ना होने का यह एक ये भी कारण बताया जा रहा है।
संसदीय प्रक्रियाओं का पालन
इन दोनों विधेयकों का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराना है। संसदीय प्रोटोकॉल के तहत पिछले सप्ताह इन्हें सांसदों को वितरित किया गया था। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर को शुरू हुआ और 20 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications