Odisha में रशियन सांसद समेत दो रूसी नागरिकों की मौतें सिरदर्द, Russia का एक और शख्स लापता

ओडिशा में रूसी सांसद समेत रूस के दो नागरिकों की रहस्यमयी मौतों के बाद उसी देश का एक नागरिक लापता हो गया है। हत्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए उसकी तलाश की जा रही है।

Odisha Police

Russian citizen missing in Odisha: ओडिशा में एक रूसी सांसद समेत रूस के दो नागरिकों की मौत के बाद उसी देश का एक और शख्स लापता हो गया है। लगातार दो घटनाओं के बाद तीसरी घटना ने चिंता बढ़ा दी है। कथित रुप से ये सामने आया है कि ओडिशा में जिन रशियंस की मौत हुई उनमें एक पुतिन विरोधी एक रूसी सांसद समेत रूस के कुल दो नागरिक थे। अभी तक इन घटनाओं की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं ओडिशा में विदेशी नागरिकों की हत्या से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है।

अपना जन्मदिन मनाने ओडिशा आए रूस के विधायक और व्यवसायी पावेल एंटोव की 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद मौत हो गई थी। उनके मित्र व्लादिमीर बिडेनोव का शव 22 दिसंबर को होटल के कमरे में मिला। हाल ही ओडिशा के एक होटल में हुई इन रहस्यमयी दोनों मौतों के बाद अब पुलिस रूस के एक शख्स की तलाश कर रही है। इन मौतों के बाद ओडिशा पुलिस एक स्व-घोषित यूक्रेन विरोधी युद्ध कार्यकर्ता (anti-Ukraine war activist) की तलाश कर रही है। लेकिन वो भी रहस्यमयी तरीके लापता हो गया है।

पुतिन का आलोचक था शख्स
रूस के सांसद व व्यवसायी पावेल एंटोव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक थे। जबकि लापता व्यक्ति भी उसी पृष्ठभूमि का था। बताया जाता है कि उसे करीब एक महीने पहले भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर रूस यूक्रेन युद्ध-विरोधी और पुतिन-विरोधी नारों के साथ तख्तियां पकड़े हुए देखा गया था। जिसमें लिखा था,"मैं रूसी शरणार्थी हूं, मैं युद्ध के खिलाफ हूं, मैं पुतिन के खिलाफ हूं, मैं बेघर हूं, कृपया मेरी मदद करें"। रूसी नागरिक की तस्वीर उस वक्त किसी ने अपने कैमरे से खींची थी। बाद में ओडिशा में ही रूस के विधायक और व्यवसायी पावेल एंटोव और उनके साथी यात्री व्लादिमीर बिडेनोव की मृत्यु के बाद खोजा जा रहा है।

Recommended Video

    Covid Rules In India: जानिए New Year के जश्न में किस राज्य में कितनी सख्ती | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+