राहुल गांधी पर कर्नाटक में दर्ज होंगे एक और मानहानि का केस, BJP सांसद ने कहा- 'उनके बयान से काफी आहत हूं'

One More Defamation Case Against Rahul Gandhi: कर्नाटक में बीजेपी सांसद लहर सिंह सरोया कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान से काफी आहत हूं।

राहुल गांधी

One More Defamation Case Against Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मानहानि मामला का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। कर्नाटक में बीजेपी नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक और मानहानि का केस करने की तैयारी में है। राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद लहर सिंह सरोया केस करेंगे।

एबीपी की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी एक और मानहानि का केस करने की तैयारी में है। मानहानि का यह केस कर्नाटक में दर्ज कराया जाएगा। बीजेपी सांसद लहर सिंह सरोया केस करने की तैयारी में है। लहर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से काफी आहत हूं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने किया Delhi University का दौरा, छात्रों में दिखा गजब का उत्साह | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर रेट लिस्ट जारी की है। इससे काफी आहत हूं। कहा कि बेईमानी की आज तक एक कप चाय तक नहीं पी है। राहुल गांधी कैसे भ्रष्टाचार की रेट लिस्ट जारी कर सकते हैं। उनके इस बयान से काफी आहत हूं। इसको लेकर राहुल गांधी पर मानहानि का केस करेंगे।

    बीजेपी सांसद ने कहा कि वह अपने वकीलों के संपर्क में हैं और इसकी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान कांग्रेस का शर्मनाक रवैया है। इससे पूरे डिपार्टमेंट और सरकार की बदनामी हुई है।

    यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से लंच पर की चर्चा, VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+