Rahul Gandhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से लंच पर की चर्चा, VIDEO
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल के छात्रों से बातचीत की।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पहुंचे। राहुल गांधी इस दौरान पीजी मेन्स हॉस्टल पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। इंडियन यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी आज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पहुंचे। उन्होंने हॉस्टल के छात्रों के साथ लंच पर चर्चा की।
Recommended Video

इससे पहले राहुल गांधी ने मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से बात की थी। उन्होंने परीक्षार्थियों से यूपीएससी की तैयारी के अनुभव के बारे में पूछा। मुखर्जी नगर में सड़क किनारे कुर्सी पर बैठ राहुल गांधी ने परीक्षार्थियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सबसे अपने अनुभव के बारे में पूछा।
मोदी सरनेम मानहानि मामले के बीच राहुल गांधी की कई अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले राहुल गांधी चांदनी चौक इलाके में गोलगप्पे का लुत्फ उठाया था। इसके साथ ही उन्होंने मोहब्बत के शर्बत पिए थे। राहुल गांधी ने बंगाली मार्केट के पास एक चाट की दुकान पर पहुंचे थे। जब वे गोलगप्पे खा रहे थे, तब वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। वे चांदनी चौक की गलियों में घूमते नजर आए थे। उन्होंने कबाब को भी टेस्ट किया था।
वहीं, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को अंतरिम संरक्षण देने से इनकार कर दिया था। अब फैसला जून में आएगा। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि मैं कोर्ट से अपील करता हूं कि कृपया आज फैसला सुना दें। इस पर जज ने कहा कि छुट्टी के बाद आदेश पारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को दोषी ठहराने वाले जज का प्रमोशन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला












Click it and Unblock the Notifications