मोदी सरकार फिर से करेगी कैबिनेट विस्तार, इनको मिलेगी जगह!

सूत्रों का कहना है कि अगले कैबिनेट फेरबदल में एनडीए के घटक सदस्यों को स्थान दिया जाएगा।

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में हुए फेरबदल में केवल बीजेपी नेताओं को ही स्थान मिला है। एनडीए के सहयोगी दलों को कोई जगह नहीं दिया गया है। इसी बीच खबर है कि केंद्रीय कैबिनेट में एक और फेरबदल जल्दी ही किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक क्रेंद्रीय कैबिनेट में हुए फेरबदल में सहयोगी दलों को साथ नहीं लिए जाने की वजह से कई दल नाराज चल रहे हैं। ऐसे में जल्दी ही एक और कैबिनेट विस्तार हो सकता है जिसमें सहयोगी दलों को जगह दी जाएगी।

मोदी सरकार फिर से करेगी कैबिनेट विस्तार, इनको मिलेगी जगह!

सूत्रों का कहना है कि अगले कैबिनेट फेरबदल में एनडीए के घटक सदस्यों को स्थान दिया जाएगा। जिसमें एआईएडीएमके और जेडीयू के नेताओं को प्रमुखता दी जाएगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बातचीत में बताया कि अगर हमें केंद्रीय कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा, तो हम इसका स्वागत करेंगे।

सूत्रों की माने तो जेडीयू केंद्रीय कैबिनेट में कम से कम दो सीट, एक केंद्रीय मंत्री और एक राज्य मंत्री के रूप में पाना चाहती है। कैबिनेट फेरबदल में एनडीए के सदस्यों को नजरअंदाज करने पर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा।

शिवसेना नेता संजय रावत ने कहा कि एनडीए मौत के कगार पर है। उन्होंने कहा कि एनडीए कोमा में जा चुकी है। शिवसेना नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने कैबिनेट फैरबदल पर कहा है कि ये एनडीए का नहीं बल्कि भाजपा का फेरबदल है। राउत ने कहा कि इससे पहले भी मोदी कैबिनेट में दूसरा फेरबदल हुआ था वो भी भाजपा का फेरबदल था। कैबिनेट फेरबदल पर बोलते हुए राउत ने आगे कहा, 'एनडीए का अस्तित्व केवल कागजों पर है। जब भी बीजेपी को राष्ट्रपति चुनाव जैसी स्थिति या संसद में किसी प्रकार के समर्थन की जरूरत होती है तो ही उन्हें हमारी याद आती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+