कलह के बीच ‘आप’ सरकार का एक महीना

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली में अपने कामकाज का शनिवार को एक माह पूरा कर लिया, पर इस दौरान उसके अंदर जिस तरह का कलेश रहा है उससे उसकी इमेज प्रभावित जरूर हुई।

One month of AAP government in Delhi marred by infighting

उपलब्धियों की जानकारी

आप ने एक महीना पूरा होने के मौके पर अपनी उपलब्धियों की जानकारी मीडिया को दी। जिनमें बिजली की दर में 50 फीसदी की कमी, 20 हजार लीटर तक मुफ्त पानी और वैट भुगतान के सरलीकरण जैसी बातें शामिल हैं।

भूषण और योगेन्द्र यादव पैदल

लेकिन इसी एक माह के भीतर आप में पहले प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव को पैदल किया गया। कलह से नाराज आप की महाराष्ट्र इकाई की नेता अंजली दमानिया के अचानक से पार्टी को छोड़ने से आप में संकट गहरा गया है।

खर्च होता वक्त

आप के कुछ नेता अपनी सरकार के काम को लेकर लाख दावा करें पर अब इसके नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप लगाने में वक्त खर्च होता है। वरिष्ठ नेता मयंक गांधी ने कुछ समय पहले सार्वजनिक तौर पर योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। मयंक गाँधी ने कहा है, ''मैं स्तब्ध रह गया जब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यादव और भूषण को राजनीतिक मामलों की समिति से हटा दिया।''

आप कहां जाएगी

अब अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली लौट रहे हैं। वे मुख्यमंत्री का कामकाज देखेंगे। इस मौके पर सवाल पूछा जा रहा है कि आप यहां से कहां जाएगी। दरअसल केजरीवाल को समझना होगा कि 67 सीटें जीत जाना उनकी वजह से ही मुमकिन नहीं हुआ।कांग्रेस और भाजपा की घटिया व परंपरागत राजनीति से उबे करोड़ों लोगों का तन मन धन लगा, दुआएं मिलीं, आशीर्वाद और प्यार मिला, अलग-अलग किस्म की क्रांतिकारी धाराएं एकजुट हुईं तब जाकर सब मिलाकर आम आदमी पार्टी नामक परिघटना तैयार होती है।

बता दें कि पिछले महीने की 14 फरवरी को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार ने शपथ ली थी। पिछले दिनों सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली बिल में 50 फीसदी की सब्सिडी तथा हर परिवार को महीने में 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने की घोषणा की। इन बड़े फैसलों पर वाषिर्क रूप से लगभग 1,670 करोड़ रूपये का खर्च आएगा। जानकार कह रहे हैं कि अगर आप में कलह नहीं होती तो इसी उपलब्धियों पर सार्थक बहस हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+