एक माह बाद भी नहीं मिला इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट AN-32

चेन्‍नई। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 को गायब हुए आज एक माह पूरा हो गया है। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी इस एयरक्राफ्ट का कुछ पता नहीं चल पाया है। 22 जुलाई को सुबह 8:8:30
मिनट पर एएन-32 ने चेन्‍नई के तांबरम एयरबेस से पोर्टब्‍लेयर से उड़ान भरी थी। इसे करीब 11:30 बजे पोर्ट ब्‍लेयर में लैंड करना था।

missing-an-32-search-operation-indian-airforce

'ऑपरेशन तलाश' जारी है

एएन-32 उड़ान भरने के बाद लगभग 16 मिनट तक विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से संपर्क मेेंं रहा, जिसके बाद वह रडार स्क्रीन से गायब हो गया।

इस एयरक्राफ्ट को तलाशने के लिए इंडियन एयरफोर्स, नेवी और कोस्‍ट गार्ड ने समंदर में 'ऑपरेशन तलाश' के नाम से एक सर्च आपॅरेशन भी चलाया। लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी।

3,000 मीटर की गहराई में सर्च ऑपरेशन

जियोलॉजिक ऑफ इंडिया (जीएसआई) की शिप समुद्र रत्‍नाम को 3,000 मीटर की गहराई में सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ सुराग मिले थे। अधिकारियों की मानें तो यह साफ नहीं हो सका है कि यह एएन-32 का ही मलबा था या फिर कुछ और।

इंडियन एयरफोर्स के स्‍पोक्‍सपर्सन विंग कमांडर अनुपम बनर्जी ने बताया कि इस समुद्र की गहराई में इस शिप को कुछ मिला था। इस बात का पता लगाने के लिए कि यह एएन-32 का ही मलबा था या फिर कुछ और, इस प्रक्रिया में काफी
समय लग सकता है।

अभी तक कोई सुराग नहीं

समुद्र रत्‍नाकर को सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ टुकड़े मिले थे। जीएसआई के अधिकारियों के मुताबिक चेन्‍नई से करीब 200 से 300 नॉटिकल मील दूर समुद्र की तली में मौजूद तत्‍व हो सकता है कि पत्‍थर के टुकड़ें हों।

वहीं इंडियन नेवी के स्‍पोक्‍सपर्सन कैप्‍टन डीके शर्मा ने बताया कि एएन-32 की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन सही दिशा में आगे बढ़ा रहा है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।

एरियल सर्विलांस का रिजल्‍ट जीरो

नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ ओशिन टेक्‍नोलॉजी के शिप सागर निधि को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है। सर्विलांस एयरक्राफ्ट पी81 को एरियल सर्विलांस में लगाया गया है। ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-130 जे सुपर हरक्‍यूलिस और कोस्‍ट
गार्ड के एयरक्राफ्ट डॉर्नियर भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं।

29 लोगों के परिवारवाले इंतजार में

गायब हुए एएन-32 में करीब 29 लोग सवार थे जिसमें सेना के कर्मियों के साथ ही आम नागरिक भी शामिल थे। चेन्‍नई से टेक ऑफ करने के बाद 151 नॉटिकल मील दूर 23,000 फीट की दूरी पर यह ट्रांसपोर्ट गायब हो गया था।

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने संसद को बताया था कि जो एयरक्राफ्ट गायब हुआ था वह एक अपग्रेडेड वर्जन था और इसकी हाल ही में ओवरहॉलिंग भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+