पुंछ में एलओसी पर फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुंछ शहर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां सीमा पर मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन इस गोलीबारी में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताला में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। घटना के बाद भी सीमा पर दोनों ओर से गोलाबीरी जारी रही।













Click it and Unblock the Notifications