जम्मू कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन, एक जवान की शहीद , एक घायल
पु्ंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ में सवजियान सेक्टर में हुए हिमस्खलन में सेना के एक जवान की मौत हो गई है। सेना के सूत्रों की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। गुरुवार को बर्फीला तूफान सवजियान स्थित आर्मी पोस्ट से टकराया और इस घटना में एक जवान घायल है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 40 राष्ट्रीय राइफल्स की पोस्ट इस तूफान की चपेट में आ गई थी।

आर्मी अस्पताल में भर्ती घायल जवान
पोस्ट सवजियान के केके गाल्की में स्थित है जो एलओसी के एकदम करीब है। बताया जा रहा है कि तूफान की चपेट में आ गए थे। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि दोनों जवान बर्फ के नीचे दबे मिले थे। इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया। लेकिन एक जवान की मौत हो गई। जिस जवान की मौत हुई है वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाला है। वहीं पंजाब के एक जवान को पास के ही आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications