थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटो में 19893 नए मामले, 53 की मौत

नई दिल्ली, 04 अगस्त। कोरोना के मामलों में एक बार फिर से लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। आज एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19893 नए के सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले 136478 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 53 लोगों की मौत हो गई है। देश में अभी तक कोरोना से 526530 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की बात करें तो यह कुल मामलों का 0.31 फीसदी हैं। देश में कोरोना से ठीक होने की दर 98.5 फीसदी है। पिछले। महाराष्ट्र के ठाणे की बात करें तो यहां 176 नए के सामने आए हैं, यहां अभी भी 768 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

Recommended Video

      Covid 19 India Updates: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस में जबरदस्त उछाल | वनइंडिया हिंदी *News
      corona

      महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पर कोरोना के 1932 नए मामले सामने आए हैं जबकि 7 लोगों की पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अबतक कुल 8052103 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 1886 मामले सामने आए थे, जबकि 5 लोगों की मौत हुई थी। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना के 2073 नए मामले सामने आए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में संक्रमण दर 11.64 फीसदी है। लगातार तीसरे दिन दिल्ली में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कोरोना के 501 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+