पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 5 की मौत, 2 घायल

नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन पर जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि इस सीजफायर उल्लंघन में बालाकोट सेक्टर के पूंछ में पांच आम लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ceasefire

इस हमले में मोहम्मद रमजान उनकी पत्नी और तीन बच्चे मर गए हैं, यह लोग बालकोट सेक्टर में रहते थे। इसके साथ ही रमजान के दो बच्चे बुरी तरह से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से हो रहे युद्धविराम का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है, जहां भी जरूरत है भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

रक्षामंत्री ने कहा था कि सीमा पर किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार है। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में रक्षामंत्री ने कहा था कि जनवरी माह में जम्मू कश्मीर में अभी तक कुल 209 युद्धविराम के उल्लंघन पाकिस्तान की ओर से किए गए हैं। वहीं 12 फरवरी तक यहां कुल 142 उल्लंघन हुआ है। इससे पहले पिछले वर्ष कुल 860 युद्धविराम के उल्लंघन पाकिस्तान की ओर से किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+