विदेशों की मदद पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- केंद्र ने अपना काम किया होता ये नौबत नहीं आती

भारत को विदेशों से मिल रही मदद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'विदेशी सहायता प्राप्त करने पर भारत सरकार का बार-बार छाती ठोकना दयनीय है।'

नई दिल्ली, 10 मई। भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से गुजर रहा है। ऐसे में भारत की मदद के लिए तमाम देश आगे आए हैं और भारत को इमरजेंसी मेडिकल सप्लाई भेज रहे हैं। ब्रिटेन, अमेरिका ने मई की शुरुआत होते ही भारत में विमानों के जरिए वेंटिलेटर, दवाइयां और ऑक्सीजन पहुंचाई। रविवार तक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 विमानों के जरिए 300 टन राहत सामग्री पहुंच चुकी है। भारत को विदेशों से मिल रही मदद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'विदेशी सहायता प्राप्त करने पर भारत सरकार का बार-बार छाती ठोकना दयनीय है। अगर भारत सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नहीं होता।'

Recommended Video

      Coronavirus India: विदेशी मदद पर Rahul Gandhi का Modi Govt पर वार, कहा- ये दयनीय | वनइंडिया हिंदी
      Rahul Gandhi

      ब्रिटेन, अमेरिका के अलावा फ्रांस भी महामारी से निपटने के लिए भारत की मदद को आगे आया है। पिछले रविवार को फ्रांस ने 8 बड़े ऑक्सीजन संयंतों समते 28 टन चिकित्सा आपूर्ति की है। फ्रांस से एक विशेष मालवाहक विमान के जरिए लगभग 17 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की मदद भारत पहुंचाई गई है।

      यह भी पढ़ें: चीन ने 2015 में ही कोरोना वायरस से जैविक युद्ध लड़ने को लेकर की थी जांच, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

      हालांकि विदेशों से मिल रही मदद की सही समय पर सही जगह सप्लाई न होने के कारण भारत सरकार पर सवाल भी उठाए गए हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि वह विदेशों से मिल रही मदद को सही समय पर सप्लाई करने के लिए रात दिन काम कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+