आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों की कोरोना से मौत होने पर परिजनों को प्रति माह 7500 रुपये देगी ओडिशा सरकार
आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों की कोरोना से मौत होने पर परिजनों को प्रति माह 7500 रुपये देगी ओडिशा सरकार
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरेाना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना महामारी के बीच अब तक कई कोरोना योद्धाओं की मौत हो चुकी हैं। इनमें कुछ ग्रामीण स्तर पर काम करने वाली आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को इन आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकताओं के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कोरोना से आंगनबाड़ी व आशा कर्मचारियों की मौत हो जाने पर उनके परिवार वालों को 60 साल की आयु तक प्रति माह 7500 रुपये दिए जाएंगे।














Click it and Unblock the Notifications